
जल्द से जल्द छोड़ दें Lebanon! इजराइल के हमलों के बीच कई देशों ने जारी किया अलर्ट
Edited By Shabnaz

Edited By Shabnaz
Video: अमेरिका, फ्रांस, कनाडा और ब्रिटेन की सरकारों ने लेबनान में रहने वाले अपने नागरिकों को जल्द से जल्द देश छोड़ने की सलाह दी है। अमेरिकी विदेश विभाग ने लेबनान से हवाई उड़ानें उपलब्ध रहने तक लेबनान छोड़ने का आग्रह किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ दिनों में यहां की स्थिति और खराब होने वाली है। इसी को लेकर कई देशों ने अपने नागरिकों के लिए ये अलर्ट जारी किया है।
इजराइल के हमलों से बेरूत में अब तक 37 लोगों की मौत हो गई है। अमेरिका ने अपने नागिरकों से अपील करते हुए कहा कि जब तक हवाई उड़ानें अभी चल रही हैं। इनके बंद होने से पहले लेबनान छोड़ दें। इसके पहले रविवार को इजराइली मीडिया ने जानकारी दी कि हिजबुल्लाह ने उत्तरी इजरायल में 100 से ज्यादा रॉकेट छोड़े हैं।
ये भी पढ़ें: Breaking: Israeli सेना ने Al Jazeera के ऑफिस में मारा छापा, ब्यूरो को बंद करने का दिया आदेश
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: