Sunrisers Hyderabad

IPL 2025: 7 मैच हारकर भी प्लेऑफ में जगह बना सकती है सनराइजर्स हैदराबाद, जानें पूरा समीकरण

IPL 2025: सनराइजर्स हैदराबाद इस सीजन में सात मैच गंवा चुकी है, जिससे उसकी मुश्किल बढ़ गई है। हालांकि इसके बाद भी उसके प्लेऑफ में पहुंचने के चांस बरकरार हैं।

SRH Playoffs Scenario: पैट कमिंस की अगुवाई वाली सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से इस सीजन में जैसे प्रदर्शन की उम्मीद थी, टीम वैसा नहीं कर पाई है। टीम को शुक्रवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 38 रनों से हार मिली। यह टीम की इस सीजन की सातवीं हार है। टीम ने इस सीजन अब तक दस मैच खेले हैं और इसमें से सिर्फ तीन ही जीते हैं, जिससे वह पॉइंट्स टेबल में नौवें नंबर पर है। हालांकि इसके बाद भी टीम टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुई है और उसके प्लेऑफ में पहुंचने के चांस बरकरार हैं।

विज्ञापन

टीम को अगर ऐसा करना है तो उसे सबसे पहले अपने बचे हुए सभी चारों मैच जीतने होंगे। टीम को इसके साथ अपने नेट रन रेट का भी ध्यान रखना होगा। टीम अगर ऐसा करने में कामयाब हो जाती है तो उसके खाते में 14 पॉइंट्स हो जाएंगे। हालांकि इसके बाद भी उसे दूसरे टीम के रिजल्ट्स पर निर्भर रहना पड़ेगा।

विज्ञापन

अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ