हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: चौथे दिन इन 4 ने टीम इंडिया का करवाया 'बंटाधार', लॉर्ड्स में फंसा मैच

लॉर्ड्स टेस्ट के चौथे दिन दूसरी पारी में टीम इंडिया को 58 रन के अंदर 4 बड़े झटके लगे। जिससे मैच थोड़ा फंसता हुआ भी दिखाई दे रहा है। अभी भारत को जीतने के लिए 135 रन बनाने है।

विज्ञापन
IND vs ENG

India vs England 3rd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेला जा रहा सीरीज का तीसरा मैच अब काफी रोमांचक हो चला है। चौथे दिन जहां इंग्लैंड को 192 रनों पर ऑलआउट करने के बाद टीम इंडिया का मैच पर पलड़ा भारी दिख रहा था, वहीं खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 4 विकेट लेकर टीम इंडिया को बैकफुट पर धकेल दिया। चौथे दिन दूसरी पारी में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने काफी निराश किया। यशस्वी जायसावल दूसरी पारी में बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे, वहीं करुण नायर एक बार फिर से फ्लॉप साबित हुए, चौथे दिन करुण महज 14 रन बनाकर आउट हुए।

कमाल की फॉर्म में चल रहे टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल दूसरी पारी में महज 6 रन बनाकर आउट हुए, इसके बाद आखिर में आकाश दीप 1 रन बनाकर आउट हुए। इन 4 विकेट के चलते मैच थोड़ा फंसता हुआ दिखाई दे रहा है, हालांकि टीम इंडिया के पास अभी 6 विकेट बचे हैं और उसको 135 रन बनाने है।

वीडियो में देखें पूरी जानकारी…

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola