india first underground railway station bengal

देश का पहला अंडरग्राउंड रेलवे स्टेशन कहां बनाया जा रहा, कितनी होगी लंबाई? जानिए सबकुछ

India First Underground Railway Station: भारतीय रेलवे देश का सबसे बड़ा अंडरग्राउंड रेलवे स्टेशन बनाने जा रहा है। इस स्टेशन का निर्माण बंगाल के तीस्ता बाजार में हो रहा है। इससे लोगों को दार्जीलिंग और गंगटोक जाने में आसानी होगी।

India First Underground Railway Station Teesta bazaar West Bengal: भारतीय रेलवे पश्चिम बंगाल के तीस्ता बाजार में देश के पहले अंडरग्राउंड रेलवे स्टेशन का निर्माण कर रहा है। इस रेलवे स्टेशन को बनाने का मकसद पश्चिम बंगाल और सिक्किम के बीच कनेक्टिविटी को बढ़ाना है। इस पहल से सिक्किम में रेलवे की शुरुआत होने जा रही है। इस परियोजना के साल 2024 तक पूरा होने का अनुमान है। प्रोजेक्ट डायरेक्टर मोहिंदर सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म की लंबाई 620 मीटर और टनल की लंबाई 650 मीटर होगी। यहां एक ट्रेन आराम के साथ खड़ी हो सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि यह रेलवे स्टेशन, ब्राड गेज नेटवर्क के मामले में देश का सबसे पहला अंडरग्राउंड रेलवे स्टेशन होगा। इसके बनने के बाद लोगों को तीस्ता बाजार से दार्जीलिंग और सिक्किम की राजधानी गंगटोक जाने में कोई परेशानी नहीं होगी। वे महज दो घंटे में यहां से दार्जीलिंग पहुंच जाएंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ