---विज्ञापन---

Video: पाकिस्तान की बढ़ी टेंशन, इंडिया के साथ रिश्ते मजबूत करना चाहता है अफगानिस्तान

India-Afghanistan Relation: अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी और भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री के बीच दुबई में एक उच्चस्तरीय बैठक हुई है।

---विज्ञापन---

India-Afghanistan Relation: भारत और अफगानिस्तान के बीच करीबियां बढ़ती नजर आ रही हैं। दरअसल, अफगानिस्तान की तालिबान सरकार में कार्यवाहक विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी और भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री के बीच दुबई में एक उच्चस्तरीय बैठक हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों देशों के उच्च अधिकारियों के बीच इस बैठक में विभिन्न मुद्दों पर बातचीत हुई है। दोनों देशों के बीच राजनीतिक, आर्थिक और लोगों के बीच संबंधों को बढ़ावा देने के उपायों पर व्यापक चर्चा हुई।

वहीं, भारतीय विदेश मंत्रालय ने बैठक के बाद कहा कि अफगानिस्तान में विकास परियोजनाओं में शामिल होने और स्वास्थ्य क्षेत्र में देश को अतिरिक्त सामग्री सहायता प्रदान करने पर विचार किया जाएगा। बताया जा रहा है कि बैठक में अफगानिस्तान के लिए मानवीय सहायता के उद्देश्य सहित व्यापार और वाणिज्यिक गतिविधियों के समर्थन के लिए चाबहार बंदरगाह के इस्तेमाल को बढ़ावा देने पर भी सहमति बनी है। विदेश नीति के जानकारों की मानें तो इससे पाकिस्तान की टेंशन बढ़ सकती है।

---विज्ञापन---

First published on: Jan 10, 2025 10:51 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola