Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

IND W vs PAK W: पाकिस्तानी प्लेयर को बदतमीजी करना पड़ा भारी, ICC ने सुनाई सजा

IND W vs PAK W Match: वुमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 के छठे मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 88 रनों से करारी शिकस्त दी थी. इस मैच के दौरान पाकिस्तानी प्लेयर सिदरा अमीन ने गुस्से में जोर से पिच पर बल्ला पटका था, जिसके लिए अब आईसीसी ने इस खिलाड़ी को फटकार लगाई है.

Author Written By: News24 हिंदी | Updated: Oct 7, 2025 13:47
Share :
ind w vs pak w sidra amin

IND W vs PAK W Match: आईसीसी वुमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच 5 अक्टूबर को मुकाबला खेला गया था. इस मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 88 रनों से करारी शिकस्त दी थी. इस मैच के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ी सिदरा अमीन ने काफी गुस्से में पिच पर अपना बल्ला पटका था.

जिसके बाद आईसीसी ने अब सिदरा अमीन को सजा सुनाई है. सिदरा अमीन को आईसीसी की आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन का दोषी पाया गया. जिसके चलते आईसीसी ने सिदरा को फटकार लगाई. सिदरा ने भी इस अपराध को स्वीकार किया. इस मैच में सिदरा ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया था, लेकिन वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाई थीं.

---विज्ञापन---

वीडियो में देखें पूरी जानकारी….

---विज्ञापन---
First published on: Oct 07, 2025 01:47 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.