Katrina Kaif

Katrina Kaif की प्रेग्नेंसी की फोटो हुई वायरल, तो भड़के फैंस, उठे सवाल

Katrina Kaif: बॉलीवुड एक्टर कैटरीना कैफ एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं. सोशल मीडिया पर अभिनेत्री की एक फोटो सामने आने के बाद इटंरनेट पर हलचल बढ़ गई है. माहौल गरम हो गया है और फैंस ने एक्ट्रेस की प्राइवेसी को लेकर सवाल किए हैं.

Katrina Kaif: बॉलीवुड एक्टर कैटरीना कैफ जल्द ही मां बनने वाली हैं. एक्ट्रेस ने कुछ ही दिन पहले पति विक्की कौशल संग फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की थी. इस बीच अब कैटरीना कैफ की एक फोटो सोशल मीडिया पर सामने आई, जिसके बाद एक्ट्रेस के फैंस और उनके चाहने वालों का गुस्सा फूट पड़ा. दरअसल, सोशल मीडिया पर कैटरीना की उनके घर की बालकनी से एक फोटो किसी यूजर ने इंटरनेट पर शेयर की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया.

विज्ञापन

कैटरीना के फैंस और उनके चाहने वाले गुस्से से तमतमाए हुए हैं. इसके साथ ही अभिनेत्री की प्राइवेसी पर भी सवाल खड़े हो गए हैं. मॉम टू बी कैटरीना कैफ को लेकर एक यूजर ने लिखा कि कैमरे से पहले मैनर्स ऑन करो, प्राइवेसी कहां है, ये उनका घर है? दूसरे यूजर ने कहा कि ये अपराध है और हमें ऐसा नहीं करना चाहिए. ज्यादा जानकारी के लिए दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ