Video: सूर्य के नीच राशि में होने से बढ़ सकता है कर्क वालों का तनाव, जानें कैसा रहेगा नवंबर का महीना?

Cancer Zodiac Signs Horoscope: ग्रह स्थिति का प्रभाव राशि जातकों के जीवन पर पड़ता है. अब नवंबर का महीना शुरू हो रहा है. नवंबर में सूर्य ग्रह कर्क राशि में नीच भाव में होंगे. सूर्य के नीच राशि में होने से कर्क वालों के जीवन पर कैसा प्रभाव पड़ेगा. चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

Horoscope

November Horoscope: कर्क राशि का पारिवारिक जीवन मध्यम रहेगा और घर-परिवार में गलतफहली के कारण तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है. आपके दूसरे भाव में राहु और केतु के होने की वजह से वाणी तीखी हो सकती है जो आपके लिए परेशानी का कारण बनेगी. आपका पति-पत्नी के साथ झगड़ा हो सकता है. झगड़ा होगा लेकिन रिश्ता टूटने की स्थिति नहीं आएगी. वाणी पर संयम रखकर आप इससे बच सकते हैं. अविवाहित लोगों के लिए नवंबर का महीना अच्छा रहेगा. शादी फिक्स हो सकती है.

महीने के दूसरे भाग में कर्क राशि वालों के पांचवे भाव में सूर्य और मंगल की युति होगी. नवंबर महीने में आपकी तबीयत खराब हो सकती है. बदलता मौसम परेशान कर सकता है.नवंबर महीने में कर्क राशिवालों के जीवन पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसके बारे में अधिक जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ