cricket News - 2025-10-31T214712.325

Womens World Cup 2025 जीतने पर कितना मिलेगा इनाम? हारने वाली टीम भी होगी मालामाल

Womens World Cup 2025: महिला वनडे विश्व कप 2025 का फाइनल मैच 2 नवंबर को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें पहली बार खिताब को अपने नाम करने के लिए मैदान पर उतरने वाली हैं. वर्ल्ड चैंपियन बनने वाली टीम पर पैसों की बारिश होने वाली है, जबकि हारने वाली टीम भी मालामाल होगी. आइए जानते हैं

Womens World Cup 2025: महिला विश्व कप 2025 का फाइनल मुकाबला 2 नवंबर को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा. ये मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाना है. दोनों टीमें पहले खिताब को अपने नाम करने के लिए मैदान पर उतरेंगी. सभी की निगाहें इस मैच में पर टिकी हुई हैं, क्योंकि भारत ने सेमीफाइनल के रोमांचक मुकाबले में 339 रनों का लक्ष्य हासिल करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया. ये विश्व कप के इतिहास का सबसे बड़ा रनचेज भी बन गया. वहीं सवाल ये है कि वर्ल्ड चैंपियन बनने वाली टीम को कितने पैसे मिलेंगे. दरअसल महिला वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को 4.48 मिलियन डॉलर यानी करीब 39.7 करोड़ भारतीय रुपये मिलेंगे. वहीं हारने वाली टीम को 2.24 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी भारतीय रुपये में करीब 19.8 करोड़ की इनामी राशि दी जाएगी.

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सेमीफाइनल में हारने वाली टीम यानी ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को 1.12 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी 9.9 करोड़ रुपये दिए जाएंगे. वहीं, लीग स्टेज में भाग वाली टीम को 2.25 लाख अमेरिकी डॉलर यानी 2.2 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिलेगी. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ