Mohammad Azharuddin

Video: टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन मोहम्मद अजहरुद्दीन मंत्री बनते ही विवादों में, BJP ने क्यों दर्ज कराई शिकायत?

Minister Mohammad Azharuddin: मोहम्मद अजहरुद्दीन कैबिनेट मंत्री बनाए जाने के बाद विवादों में आ गए हैं. BJP ने मोहम्मद अजहरुद्दीन को मंत्री बनाकर कांग्रेस के द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन किए जाने का आरोप लगाया गया है.

Mohammad Azharuddin In Controversy: टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन मोहम्मद अजहरुद्दीन आज तेलंगाना सरकार में मंत्री बन गए. रेवंत रेड्डी की सरकार में उन्हें 16वां मंत्री बनाया गया है और राज्यपाल ने उन्हें मंत्री पद की शपथ दिलाई है, लेकिन मंत्री बनते ही मोहम्मद अजहरुद्दीन विवादों ने आ गए. विपक्षी दल BJP ने उन्हें मंत्री बनाए जाने का विरोध किया है.

विज्ञापन

जुब्ली हिल्स में उपचुनाव से ठीक पहले मोहम्मद अजहरुद्दीन को मंत्री बनाए जाने को कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन बताया है. BJP ने चुनाव आयोग को कांग्रेस और सरकार के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई करने की मांग की है. विपक्षी दल का कहना है कि उपचुनाव से पहले मुस्लिम वोट बैंक को साधने के लिए मोहम्मद अजहरुद्दीन को मंत्री बनाया गया है.

विज्ञापन

देखिए न्यूज24 की स्पेशल रिपोर्ट और जानिए मोहम्मद अजहरुद्दीन को मंत्री बनाए जाने पर BJP का क्या कहना है?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ