Video: भारत की दूसरी पारी में बुरी तरह से फ्लॉप रहे ये खिलाड़ी, बन सकते हैं हार की वजह

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में टीम इंडिया का बल्लेबाजी क्रम एक बार फिर ताश के पत्तों की तरह ढह गया। टीम इंडिया एक समय 4 विकेट के नुकसान पर 408 रन बना लिए थे, लेकिन इसके बाद टीम 462 पर ऑलआउट हो गई।

ind vs - 2024-10-19T222126.037
विज्ञापन

IND vs NZ: बेंगलुरु टेस्ट मैच न्यूजीलैंड जीत के बेहद करीब है। उन्हें पांचवे दिन जीत के लिए सिर्फ 107 रन बनाने हैं। अगर पांचवें दिन बारिश नहीं होती है तो वो इस स्कोर को आसानी से हासिल कर सकते हैं। हालांकि इस मैच में सरफराज खान और ऋषभ पंत ने शानदार पारी खेली। जब वो खेल रहे थे, तब ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया न्यूजीलैंड को एक बड़ा स्कोर चेज करने के लिए दे सकती है। लेकिन सरफराज खान के आउट होने के बाद टीम इंडिया का बल्लेबाजी क्रम बुरी तरह से फ्लॉप रहा।

पहले टेस्ट मैच में भारत की दूसरी पारी में सबसे ज्यादा निराश केएल राहुल ने किया है। पहले टेस्ट मैच में जब टीम इंडिया को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी तो वो 12 रन बनाकर आउट हो गए। उनके आउट होने के बाद जडेजा और अश्विन से भी फैंस को उम्मीदें थी। दोनों ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में ऐसे ही हालात में अच्छा प्रदर्शन किया था। लेकिन वो भी फ्लॉप रहे। उनके फ्लॉप होने की वजह से टीम इंडिया सिर्फ 462 रन पर ही सिमट गई। अधिक जानकरी के लिए देखें वीडियो:

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ