हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

भारतीय ODI टीम से बाहर 5 बड़े नाम, क्या वर्ल्ड कप 2027 की रेस से कट गया पत्ता?

India ODI Squad: न्यूजीलैंड के खिलाफ आगमी 5 मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है. इस वनडे सीरीज के लिए भारत की दो अलग-अलग टीमें चुनी गई हैं. वहीं, टीम के ऐलान के बाद 5 खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

विज्ञापन
न्यूजीलैंड दौरे के लिए इन 5 खिलाड़ियों को नहीं मिली ODI टीम में जगह (Image: ANI)

India ODI Squad: न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम का ऐलान कर दिया गया है. 4 नवंबर से शुरू होने वाली इस 5 मैचों की वनडे सीरीज के लिए बीसीसीआई ने दो अलग-अलग टीमें चुनी हैं. पहले तीन मुकाबलों में शुभमन गिल कप्तानी करेंगे. इस टीम में रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव समेत कई खिलाड़ी शामिल हैं. वहीं, चौथे और पांचवें वनडे के लिए श्रेयस अय्यर को कप्तानी सौंपी गई है. इस टीम में तिलक वर्मा, नमन धीर और कुमार कुशाग्र जैसे खिलाड़ियों को भी जगह मिली है.

हालांकि, वनडे टीम के ऐलान के बाद 5 खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर चर्चा तेज हो गई है. रोहित और विराट जैसे दिग्गज इस वनडे सीरीज के लिए टीम का हिस्सा हैं, लेकिन हार्दिक पांड्या, ध्रुव जुरेल, यशस्वी जायसवाल, मोहम्मद शमी और रविंद्र जडेजा को मौका नहीं मिला है. ऐसे में सवाल है कि क्या ये खिलाड़ी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की योजनाओं से बाहर हो गए हैं. हार्दिक अपनी फिटनेस के कारण वनडे टीम में जगह नहीं बना पा रहे हैं और उनकी जगह नीतीश कुमार रेड्डी को मौका मिल रहा है. वहीं, बैकअप ओपनर के तौर पर ऋतुराज गायकवाड़ को दोनों टीमों में जगह मिली है, जिससे जायसवाल के चयन पर सवाल उठ रहे हैं. अक्षर पटेल जैसे विकल्पों की मौजूदगी में जडेजा को मौका नहीं मिला है, लेकिन इससे उनके वनडे करियर पर अंतिम फैसला नहीं माना जा सकता है.

ये भी पढ़ें- IND vs WI: बारिश की वजह से रद्द हुआ पांचवां टी-20 मैच, सीरीज 2-2 की बराबरी पर हुई खत्म

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola