Video: 'शतक बनाने के बाद भावुक हो गया था...', ऋषभ पंत ने अपनी पारी को लेकर दिया बड़ा बयान
विज्ञापन

Video: 'शतक बनाने के बाद भावुक हो गया था...', ऋषभ पंत ने अपनी पारी को लेकर दिया बड़ा बयान

IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में बेहद यादगार वापसी की है। रोड एक्सीडेंट के बाद वो पहली बार टेस्ट क्रिकेट में खेल रहे थे। उन्होंने इस मैच में एक यादगार शतक बना दिया है।

IND vs BAN: चेन्नई टेस्ट में भारत ने बांग्लादेश को हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मैच में ऋषभ पंत ने 638 दिनों के लंबे इंतज़ार के बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी की है। उन्होंने अपनी इस वापसी को और ज्यादा यादगार बनाया है। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 128 गेंदों में 109 रन बनाए हैं। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 13 चौके और 4 छक्के लगाए। अपने इस शतक के बाद ऋषभ पंत काफी ज्यादा ज्यादा भावुक हो गए थे।

इस शतकीय पारी को लेकर उन्होंने कहा, ‘ये शतक मेरे लिए काफी ज्यादा खास है। मुझे चेन्नई में खेलना काफी ज्यादा पंड हैं। मैं चोट के बाद क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में खेलना चाहता था। ये मेरी वापसी के बाद का पहला टेस्ट मैच हैं। मैं अब हर दिन को एन्जॉय कर रहा हूं। अपने शतक को लेकर उन्होंने कहा कि ये मेरे लिए एक भावुक कर देने वाला पल रहा। मैं हर मैच में रन बनाना चाहता हूं। टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने के बाद मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं।”

Advertisment

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ