हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

BJP जैसी बगावत कांग्रेस में क्यों नहीं? चुनाव में 'INDIA' मारेगा बाजी? राजीव रंजन से समझिए

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में कांग्रेस की लिस्ट जारी होने के बाद वैसी बगावत देखने को नहीं मिली जैसी बीजेपी में देखने को मिली? ऐसा क्यों नहीं हुआ, आइये जानते हैं राजीव रंजन से।

विज्ञापन

Haryana Congress Candidate List: हरियाणा में विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर लगातार सरगर्मियां तेज हो रही हैं। बीजेपी की 67 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी होने के बाद अब कांग्रेस की 31 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट सामने आ चुकी है। बीजेपी की जंबो लिस्ट के बाद पार्टी में बगावत हो गई है। कई पूर्व मंत्री और विधायक निर्दलीय ताल ठोंकने की बात कह चुके हैं तो वहीं 200 से अधिक कार्यकर्ता भी अब तक पार्टी को अलविदा कह चुके हैं। ऐसे में अब पार्टी 3-4 सीटों पर उम्मीदवार बदलने की तैयारी कर रही है। कांग्रेस की सधी हुई लिस्ट जारी होने के बाद अभी तक बगावत जैसी कोई बात तो सामने नहीं आई है लेकिन दूसरी लिस्ट के बाद यह सिर-फुटव्वल शुरू हो सकती है।

इस पर न्यूज 24 के वरिष्ठ पत्रकार राजीव रंजन ने कहा कि जैसी मीटिंग कांग्रेस में हुई, वैसी ही बीजेपी में हुई। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब इस प्रकार से बगावत देखने को मिल रही है। जैसी माथापच्ची टिकट को लेकर बीजेपी में दिख रही है, वैसी ही कांग्रेस में होने वाली है। शायद बीजेपी आलाकमान को इस बात का अंदाजा पहले से ही था कि टिकट वितरण के बाद प्रदेश में कई नेता बगावत कर सकते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola