हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

गुरमीत चौधरी ने 2 साल बाद फिर खरीदा करोड़ों का घर, टीवी के 'राम' की प्रॉपर्टी में हुआ इजाफा

टीवी के राम और सीता ने मुंबई में एक और महंगा घर खरीद लिया है। इसकी झलक भी सामने आ गई है। गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी के नए घर का वीडियो देखते हैं।

विज्ञापन
Gurmeet Choudhary Debina Bonnerjee File Photo

टीवी के पॉपुलर कपल गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी सोशल मीडिया पर अपने एक वीडियो के बाद चर्चा में आ गए हैं। अब इस कपल ने मुंबई में एक और आलीशान घर खरीद लिया है। खुद दोनों ने फैंस को इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम हैंडल से दी है। 41 साल के टीवी के ‘राम’ की प्रॉपर्टी में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। 2 साल पहले ही कपल ने मुंबई में एक बड़ा शानदार अपार्टमेंट खरीदा था और अब अपनी कड़ी मेहनत से ये दोनों एक और प्रॉपर्टी के मालिक बन गए हैं।

इसकी जानकारी देते हुए गुरमीत चौधरी ने पुराने दिनों को याद किया है, जब उनके पास सिर्फ एक सूटकेस था। उसमें उनके और देबिना के कपड़े, सपने और एक-दूसरे का सहारा हुआ करता था। अब इस कपल ने एक सूटकेस से यहां तक ​​का सफर तय कर लिया है। गुरमीत का कहना है कि ये सब सिर्फ उनकी गृहलक्ष्मी की वजह से मुमकिन हुआ है। कपल के लिए ये सिर्फ एक माकन नहीं, बल्कि उनका प्यार, मेहनत और फैंस की दुआओं का खूबसूरत तोहफा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Related Articles

Sponsored Links by Taboola