Grah Gochar 2024
विज्ञापन

Video: शुक्र-मंगल के मेहरबान होने से 3 राशियों का शुरू हुआ गोल्डन टाइम, आर्थिक स्थिति में होगा सुधार!

Grah Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है, जिसमें से तीन राशियों के ऊपर इस समय शुक्र और मंगल देव की विशेष कृपा बनी हुई है। ग्रहों के आशीर्वाद से उनका गोल्डन टाइम चल रहा है। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं वो लकी राशियां कौन-सी हैं।

Grah Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, सूर्य, बुध, चंद्रमा, गुरु, मंगल, शनि, शुक्र, राहु, और केतु 9 ग्रह हैं, जिन्हें नवग्रह कहा जाता है। एक निश्चित अवधि के बाद प्रत्येक ग्रह की चाल बदलती है, जिसका प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। जिन राशियों को नवग्रह की विशेष कृपा प्राप्त होती है, उसका सकारात्मक प्रभाव उस राशि के जातक के जीवन पर देखने को मिलता है। नवग्रह के मेहरबान होने से जीवन में चल रही परेशानियां कम होने लगती हैं। यहां तक कि आर्थिक तंगी और मानसिक परेशानियों से भी छुटकारा मिल जाता है। इसके अलावा नियमित रूप से कुछ उपायों को करके नवग्रह को प्रसन्न किया जा सकता है।

आज पंडित सुरेश पांडेय आपको बताएंगे कि 12 में से किन-किन राशियों के जातकों को इस समय शुक्र और मंगल देव की कृपा प्राप्त है, जिसके कारण उनके जीवन में सुख-शांति बनी हुई है। इसी के साथ आपको हर एक राशि के उन उपायों के बारे में भी जानने को मिलेगा, जिन्हें करने से आप अपने दिन को बेहतर बना सकते हैं। अगर आप भी जानने को उत्सुक हैं कि इस समय आपकी कुंडली में नवग्रहों की स्थिति मजबूत है या नहीं, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ