Financial Intelligence Unit

ED और CBI के बाद लोकसभा चुनाव में FIU की एंट्री, नेताओं में खौफ

FIU Entry in Lok Sabha Election 2024: फाइनेंशियल इंटेलीजेंस यूनिट (FIU) को-ऑपरेटिव बैंकों में लेनदेन पर कड़ी नजर रख रही है। बताया जा रहा है कि करीब 600 लोगों की टीम एक विशेष ऑपरेशन के लिए गठित की गई है। जो लोकसभा चुनाव में नेताओं पर शिकंजा कस सकती है।

FIU Entry in Lok Sabha Election 2024: ईडी और सीबीआई के बाद लोकसभा चुनाव में एक और केंद्रीय एजेंसी हरकत में आ गई है। केंद्र सरकार की एजेंसी फाइनेंशियल इंटेलीजेंस यूनिट (FIU) यानी वित्तीय खुफिया इकाई लोकसभा चुनाव से पहले को-ऑपरेटिव बैंकों में लेनदेन पर नजर रख रही है। लगभग 600 लोगों की ये केंद्रीय टीम चुनाव में कालेधन के इस्तेमाल को रोकने के लिए राजनैतिक हस्तियों और उनसे जुड़े लोगों के खातों पर गहरी नजर रख रही है।

विज्ञापन

600 अधिकारियों की टीम

आपको बता दें कि एजेंसी ने हाल ही में हुए 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में 12 को-ऑपरेटिव बैंकों की पहचान की है। ये बैंक लेनदेन की रिपोर्ट करने में विफल रहे हैं। FIU ने इस बार ईडी, इनकम टैक्स, राजस्व खुफिया निदेशालय और अन्य प्रवर्तन एजेंसियों के 600 अधिकारियों की एक टीम बनाई है। जोकि खास ऑपरेशन को अंजाम देने में जुटी है। कहा जा रहा है कि FIU की एंट्री के बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। कई नेताओं को कार्रवाई का डर भी सता रहा है। FIU का मुख्य काम संदिग्ध लेनदेन पर नजर रखने के साथ ही बड़े पैमाने पर नकद निकासी की रिपोर्ट प्राप्त करने के साथ ही उसका विश्लेषण करना है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ