---विज्ञापन---

Delhi High Court में किस सवाल पर फंस गई ED?

Delhi High Court ED Arvind Kejriwal: दिल्ली हाई कोर्ट में अरविंद केजरीवाल मामले पर सुनवाई हुई। इस दौरान ईडी और केजरीवाल के वकील के बीच जमकर बहस हुई। कोर्ट रूम में ईडी से पैसों की बरामदगी के बारे में भी सवाल पूछा गया।

Arvind Kejriwal Delhi Liquor Policy Case ED Chargesheet
---विज्ञापन---

Delhi High Court ED Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर बुधवार को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट में ईडी और अरविंद केजरीवाल के वकील के बीच जमकर बहस देखने को मिली। जब पैसों की बरामदगी के बारे में सवाल किया गया तो ईडी इस सवाल पर फंसती नजर आई। ईडी ने इस पर ‘लाश’ और ‘मर्डर’ का उदाहरण देकर कहा कि लाश नहीं मिलने पर भी आरोपी को हत्या के मामले में दोषी करार दिया जाता है।

चुनाव की वजह से नहीं की गिरफ्तारी

ईडी के वकील ने उन पर लगे आरोपों से भी इनकार किया। ईडी के वकील ने कहा कि हमने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी चुनाव की वजह से नहीं की है। इसे लेकर काफी पहले से ईडी अपना काम कर रही थी। हो सकता है ऐसे आरोप कोर्ट को असल मुद्दे से भटकाने के लिए लगाए जा रहे हों। ईडी के वकील काफी संख्या में डिजिटल सबूत नष्ट किए जाने की भी बात कही। ईडी के वकील ने पैसों की बरामदगी के बारे में कहा कि ये प्रासंगिक नहीं है। यदि उन्होंने पैसा किसी और को दे दिया होगा, तो यह उनके घर से कैसे बरामद होगा।

---विज्ञापन---

पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें

First published on: Apr 03, 2024 08:36 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola