Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

Video: चैत्र नवरात्रि में इन चीजों व विधि से करें मां दुर्गा की आरती, रोग-कष्ट से रहेंगे मुक्त

Maa Durga Aarti Niyam: चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा के दौरान आरती करना शुभ होता है. हालांकि, आरती से जुड़े भी कई नियम हैं, जिन्हें अपनाने से ही पूजा का पूरा फल मिलता है. यहां पर आप जान सकते हैं कि किन चीजों व विधि से मां दुर्गा की आरती करना शुभ होता है.

Author Written By: Nidhi Jain | Updated: Mar 20, 2026 14:56
Share :
हाइलाइट्स News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया

मुख्य जानकारी

आरती पूजा के अंत में की जाने वाली एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान है, जिसके बिना पूजा अधूरी मानी जाती है।

चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व 19 मार्च 2026, बुधवार को शुरू हुआ और 27 मार्च 2026 को समाप्त होगा।

पंडित सुरेश पांडेय के अनुसार, मां दुर्गा की कुल 14 बार आरती करनी चाहिए, जिसमें 4 बार चरणों की, 2 बार नाभि की, 1 बार मुख की और 7 बार पूरे शरीर की आरती शामिल है।

अतिरिक्त संदर्भ

आरती के दीपक में हमेशा 5, 7, 11 जैसी विषम संख्या में बत्तियां रखनी चाहिए।

Credit- Social Media

Maa Durga Aarti Niyam: आरती एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान है, जो पूजा के अंत में किया जाता है. आरती के माध्यम से देवी-देवताओं को प्रेम, समर्पण व श्रद्धा व्यक्त की जाती है, जिसके बिना पूजा पूरी नहीं होती है. खासकर, किसी पर्व या व्रत के दिन भगवान की आरती करना शुभ होता है. कहा जाता है कि सही चीजों व तरीके (विधि) से आरती करने से व्यक्ति को रोग और विभिन्न कष्टों से मुक्ति मिलती है.

द्रिक पंचांग के अनुसार, इस समय मां दुर्गा को समर्पित चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है, जो कि 27 मार्च 2026 को खत्म होगा. वहीं, इसकी शुरुआत 19 मार्च 2026, दिन बुधवार को हुई थी. मान्यता है कि इस दौरान व्रत रखने के साथ-साथ मां दुर्गा की पूजा और आरती करना शुभ होता है. प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय बताते हैं कि मां दुर्गा की कुल 14 बार आरती (4 बार चरणों की, 2 बार नाभि की, 1 मुख की, 7 बार पूरे शरीर की) करनी चाहिए, जबकि दीपक में हमेशा बत्तियां 5, 7, 11 यानी विषम संख्या में रखनी चाहिए.

---विज्ञापन---

आरती से जुड़े अन्य नियमों के बारे में आप ऊपर दिए गए वीडियो में जान सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Navratri Vrat Galtiyan: चैत्र नवरात्रि 2026 में इन गलतियों को करने से बचें, वरना मां दुर्गा होंगी नाराज

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Mar 20, 2026 02:56 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.