भाजपा के खिलाफ चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, X से BJP Karnataka की पोस्ट हटाने को कहा

EC Asks X To Remove Karnataka BJP’s Post: चुनाव आयोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स से भाजपा कर्नाटक के अकाउंट से की गई एक आपत्तिजनक पोस्ट को हटाने के लिए कहा है। इसकी शिकायत कांग्रेस की ओर से की गई थी। वीडियो में समझिए पूरा मामला।

Election Commission

EC Action Against BJP: निर्वाचन आयोग ने माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट एक्स (पूर्व में ट्विटर) से कहा है कि वह कर्नाटक भाजपा के अकाउंट से किए गए एक आपत्तिजनक पोस्ट को हटा दे। बता दें कि राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से पहले भी भाजपा को यह पोस्ट हटाने का निर्देश दिया गया था लेकिन पार्टी ने ऐसा नहीं किया था। इस मामले में एक एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है। लेकिन पोस्ट अभी तक नहीं हटी है।

बता दें कि कर्नाटक भाजपा की पोस्ट को लेकर कांग्रेस ने आयोग से शिकायत की थी। कांग्रेस ने कहा था कि यह पोस्ट कानून-व्यवस्था को बिगाड़ सकती है। उल्लेखनीय है कि भाजपा की जिस विवादित पोस्ट की बात की जा रही है वह एक वीडियो है। इस वीडियो में कांग्रेस पार्टी पर यह कहते हुए निशाना साधा गया है कि विपक्षी दल आरक्षण और फंड आवंटन करते समय पिछड़े वर्गों से ज्यादा मुसलमान समुदाय को प्राथमिकता देते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ