---विज्ञापन---

IPL 2024: धोनी को लेकर CSK ने शेयर किया इमोशनल वीडियो, क्या माही की हो गई विदाई?

IPL 2024 MS Dhoni Retirement: आईपीएल से सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने को लेकर काफी चर्चाएं चल रही है। इस बीच सीएसके ने अपने एक्स अकाउंट पर धोनी को लेकर एक खास वीडियो शेयर किया है।

IPL 2024 RCB VS CSK MS Dhoni Retirement CSK POST VIDEO SOCIAL MEDIA

IPL 2024 MS Dhoni Retirement: आईपीएल 2024 में आरसीबी से हारने के बाद सीएसके का आईपीएल 2024 में सफर खत्म हो गया। इसके बाद से फैंस सीएसके के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर रहे हैं। हालांकि आईपीएल से अपने संन्यास को लेकर धोनी या सीएसके की तरफ से अभी तक कुछ नहीं कहा गया है लेकिन आज सीएसके ने अपने एक्स अकाउंट पर धोनी को लेकर एक खास वीडियो शेयर किया है।

इस वीडियो धोनी के इस सीजन की कुछ खास यादों को दिखाया गया है। इसके फैंस द्वारा माही को मिले प्यार को भी दिखाया गया है। दरअसल फैंस के मन में यही सवाल चल रहा है कि अब धोनी के आईपीएल करियर का अंत हो गया है और शायद धोनी अब अगले सीजन खेलते हुए नहीं दिखाई देंगे।

---विज्ञापन---

वीडियो में देखें पूरी जानकारी…

ये भी पढ़ें;- IPL 2024: क्या धोनी ने नहीं मिलाया RCB के खिलाड़ियों से हाथ? सोशल मीडिया पर उठ रहे सवाल

---विज्ञापन---
First published on: May 19, 2024 05:13 PM
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola