---विज्ञापन---

वसुंधरा राजे ने चुनाव के बीच भाजपा को दिखाए बगावती तेवर! क्यों नहीं किया प्रचार? देखिए Video

Vasundhara Raje In BJP's Election Campaign: भाजपा के दिग्गज नेताओं में आने वाली राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने इस बार लोकसभा चुनाव में पार्टी के चुनाव प्रचार में हिस्सा नहीं लिया है। उन्होंने केवल अपने बेटे दुष्यंत सिंह के समर्थन में प्रचार किया है जो झालावाड़ से उम्मीदवार हैं। वीडियो में समझिए क्यों वसुंधरा राजे भाजपा के लिए प्रचार नहीं कर रही हैं।

Vasundhara Raje

Lok Sabha Election 2024 : राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता वसुंधरा राजे इस लोकसभा चुनाव के दौरान नजर नहीं आईं। कल यानी सोमवार को चुनाव का पांचवां चरण होगा लेकिन वसुंधरा राजे को अपने बेटे दुष्यंत सिंह के अलावा पार्टी के किसी भी चुनाव प्रचार में शामिल होते नहीं देखा गया है। राजनीति के जानकार इसे राजे का बगावती रुख बता रहे हैं। वसुंधरा राजे को भाजपा की फायरब्रांड नेता के तौर पर देखा जाता है। भाजपा की चुनावी कैंपेन में वसुंधरा राजे की गैरमौजूदगी ने कई सवाल उठाए हैं।

राजे की भाजपा नेतृत्व से नाराजगी राजस्थान में मुख्यमंत्री का नाम फाइनल करने के बाद से चली आ रही है। बता दें कि राजस्थान में विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीत हासिल करने वाली भाजपा ने भजनलाल को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया था। जबकि वसुंधरा राजे खुद भी सीएम पद की दावेदार थीं। भाजपा और राजे के बीच चल रही तल्खी आगे कैसी रहती है, यह देखने वाला होगा। बता दें कि दुष्यंत सिंह झालावाड़ सीट से चुनाव लड़ रहे हैं और इसी सीट से मौजूदा सांसद भी हैं। राजे ने केवल उनके समर्थन में ही प्रचार किया है।

---विज्ञापन---
First published on: May 19, 2024 04:50 PM
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola