IPL 2024 6 Key Players of RCB Bengaluru in Playoff IPL 2024 Qualify

आसान नहीं थी बेंगलुरु की वापसी, इन 6 सूरमाओं ने जान लगा दी, तब प्लेऑफ में पहुंची RCB

Royal Challengers Bengaluru 6 Key Players: आरसीबी ने सीएसके को आईपीएल 2024 के 68वें मुकाबले में हराकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। बेंगलुरु अंकतालिका में सबसे आखिरी पायदान पर थे, लेकिन 6 घातक खिलाड़ियों ने ऐसा खेल दिखाया कि आरसीबी को फर्श से अर्श पर पहुंचा दिया।

Royal Challengers Bengaluru 6 Key Players: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर होती दिख रही थी। जब आरसीबी शुरुआती 8 मैचों में से 7 मैच हार चुकी थी, उस वक्त किसी ने नहीं सोचा होगा कि बेंगलुरु यहां से प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर पाएगी, लेकिन आरसीबी ने कमाल की वापसी की और सीधे प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। शुरुआती कुछ मैचों में आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहा था। लेकिन जैसे ही बेंगलुरु के सूरमा फॉर्म में आए, फिर आरसीबी को कोई रोक ही नहीं पा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विराट ने निभाया सबसे बड़ा योगदान

आरसीबी को फर्श से अर्श तक पहुंचाने में किसी एक खिलाड़ी का नहीं, बल्कि कई खिलाड़ियों का योगदान है। विराट कोहली के अलावा भी आरसीबी के कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने बेंगलुरु को प्लेऑफ में पहुंचाने के लिए जान की बाजी लगा दी। इन 6 खिलाड़ियों में पहले तो आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली हैं, जिन्होंने ना सिर्फ ऑरेंज कैप अपने पास रखे हैं, बल्कि इस सीजन सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अभी तक विराट कोहली के ही नाम है। कोहली ने लगभग सभी मुकाबले में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आरसीबी को प्लेऑफ में पहुंचाने में सबसे बड़ा योगदान किंग कोहली ने निभाया है। विराट के अलावा भी 5 ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने काफी अहम योगदान निभाया है। चलिए आपको बताते हैं कौन हैं ऐसे 5 अन्य खिलाड़ी और उनका अभी तक कैसा रहा है प्रदर्शन।

इस वीडियो में देखें कौन हैं ये 6 खिलाड़ी…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ