balasaheb thackeray

न राष्ट्रपति, न PM और न CM; फिर भी राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई! बालठाकरे की अनसुनी कहानी

Bal Thackeray Biography: महाराष्ट्र की सबसे बड़ी पार्टियों में से एक शिवसेना की नींव रखने वाले बालासाहेब ठाकरे की जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी। कार्टूनिस्ट की नौकरी छोड़ने के बाद उन्होंने सियासत में कदम रखा और बिना कोई चुनाव लड़े ही राजनीति के किंग मेकर बन गए।

Bal Thackeray Biography: शिव सेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे का नाम तो आपने जरूर सुना होगा। महाराष्ट्र की राजनीति में अच्छी खासी पहचान रखने वाले बालासाहेब ठाकरे कार्टूनिस्ट से किंगमेकर बन गए थे। उन्होंने कभी कोई चुनाव नहीं लड़ा। वो राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और यहां तक की मुख्यमंत्री भी नहीं रहे, लेकिन इसके बावजूद उनके निधन पर उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई थी। हिंदू हृदय सम्राट और टाइगर ऑफ मराठा के नाम से मशहूर बालासाहेबा ठाकरे के शब्द पत्थर की लकीर होते थे, जिससे मराठा सियासत में भी भूचाल आ जाता था।

नाटा कद, माथे पर टीका, भगवा कपड़े, गले और हाथों में रुद्राक्ष की माला बालासाहेब ठाकरे की पहचान थी। विपक्षी दल भी उनकी बातों से अक्सर सहमत नजर आते थे। बतौर कार्टूनिस्ट उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर जमकर निशाना साधा। इंदिरा के गरीबी हटाओ आंदोलन से लेकर कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस से हाथ मिलाने तक बालासाहेब ठाकरे ने इंदिरा को जमकर घेरा था। उनकी कुछ दिलचस्प अनसुनी कहानियां देखें इस वीडियो में…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ