हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs PAK: आउट होने के बाद तिलमिलाए फखर जमान, अंपायर के फैसले पर ही उठाया सवाल 

Asia Cup 2025: सुपर 4 के मुकाबले में पाकिस्तान की टीम जब पहले गेंदबाजी करने उतरी तो टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. पाकिस्तान के बल्लेबाज ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे थे. उस समय हार्दिक पांड्या की गेंद पर फखर जमान का कैच विकेटकीपर संजू सैमसन ने पकड़ा. हालांकि फखर का मानना था कि वो आउट नहीं थे.

विज्ञापन
Fakhar Zaman

Asia Cup 2025, IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान की टीमें दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एक बार फिर से आमने-सामने थी. एसीसी एशिया कप 2025 के सुपर 4 मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पाकिस्तान की टीम ने पहले ओवर से ही आक्रामक बल्लेबाजी करनी शुरू कर दी थी. उस समय पारी के तीसरे ओवर में फखर जमान का कैच संजू सैमसन ने पकड़ा. इस कैच को लेकर अब सोशल मीडिया पर अब बहस छिड़ गई है. 

फखर जमान को अंपायर पर आया गुस्सा 

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर जमान 8 गेंदों में 15 रन बनाकर खेल रहे थे. उस समय हार्दिक पांड्या की गेंद पर एज लगा और गेंद सीधे विकेटकीपर संजू सैमसन के हाथों में गई. थर्ड अंपायर ने क्लीन कैच चेक करने का प्रयास. जहां पर अंपायर को लगा कि गेंद सीधे सैमसन के हाथों में गई है. वहीं फखर जमान को लगा कि संजू के हाथ में जाने से पहले गेंद गिर गई थी. इसी कारण जब थर्ड अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया तो वहीं बेहद गुस्से में नजर आ रहे थे. 

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: पाकिस्तान को ले डूबे स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे, दुबई में गेंद के साथ बरपाया कहर

विज्ञापन

इस विकेट के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए देखें वीडियो…

यहां पर क्लिक करके पढ़ें भारत-पाकिस्तान मैच का लाइव ब्लॉग

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola