IND vs PAK: पाकिस्तान को ले डूबे स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे, दुबई में गेंद के साथ बरपाया कहर 

Asia Cup 2025: पाकिस्तान के खिलाफ सुपर 4 मुकाबले में भारतीय टीम के अन्य गेंदबाजों ने बहुत ज्यादा निराश किया. उस मैच में तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर शिवम दुबे भारत के सबसे प्रभावशाली बॉलर साबित हुए हैं. पाकिस्तान की टीम जब मैच में बहुत ही आगे नजर आ रही थी. उस समय शिवम दुबे ने 2 विकेट निकाल कर टीम इंडिया का कमबैक करा दिया.

Shivam Dube

Shivam Dube

Asia Cup 2025, IND vs PAK: एसीसी एशिया कप 2025 के सुपर 4 में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने है. जहां पर सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. मुकाबले में भारत की खराब फील्डिंग के कारण पाकिस्तान को अच्छी शुरुआत मिली. पाकिस्तान की टीम 10 ओवर के बाद मैच में आगे नजर आ रही थी. उस समय तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर शिवम दुबे ने 2 विकेट निकाल कर टीम इंडिया की मैच में वापसी कराई.  

विज्ञापन

शिवम दुबे ने टीम इंडिया का कराया कमबैक 

पाकिस्तान की टीम ने पहले 10 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 91 रन बना लिए थे. उस समय पाकिस्तान की टीम आसानी के साथ 200 रनों की ओर बढ़ रही थी. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उस समय बड़ा फैसला लेते हुए ऑलराउंडर शिवम दुबे को गेंद सौंपी. दुबे ने अपने पहले ओवर की तीसरी ही गेंद पर सैम अयूब को पवेलियन भेज दिया. अयूब बड़ा शॉट खेलने गए तो गेंद सीधे अभिषेक शर्मा के हाथ में चली गई. इस विकेट के गिरते ही पाकिस्तान की टीम दबाव में आ गई. जिसके बाद दुबे ने अपने तीसरे ओवर की पहली ही गेंद पर साहिबजादा फरहान को भी पवेलियन भेज दिया. दोनों सेट बल्लेबाजों के आउट होने के बाद पाकिस्तान टीम की भी मुश्किलें बढ़ गई. 

विज्ञापन

गेंद के साथ चमके ऑलराउंडर शिवम दुबे 

इस मैच में पहले 3 ओवर में शिवम दुबे ने सिर्फ 16 रन दिया था. हालांकि दुबे ने अपने आखिरी ओवर में 17 रन लुटा दिए थे. जिसके कारण ही 4 ओवर के स्पेल में 33 रन देकर उनके नाम 2 विकेट रहा. मुकाबले में दुबे के अलावा कुलदीप यादव और हार्दिक पांड्या ने भी विकेट हासिल किया. वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह ने बहुत ज्यादा निराश किया. इसके अलावा अक्षर पटेल ने भी गेंद के साथ प्रभावित नहीं किया. वहीं पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने इस मैच में पहले से बेहतर प्रदर्शन किया. जिसके कारण ही भारतीय गेंदबाजों के प्रदर्शन में गिरावट देखने को मिली.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ