हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Asia Cup 2025: टीम इंडिया के लिए 7 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू! पहली बार मिला खास मौका

एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया के 15 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान हो चुका है। वहीं इस बार 7 खिलाड़ियों को एशिया कप में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।

विज्ञापन
Team India

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड सामने आ चुका है। सूर्यकुमार यादव कप्तानी और शुभमन गिल उपकप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। श्रेयस अय्यर, यशस्वी जायसवाल और मोहम्मद सिराज जैसे स्टार खिलाड़ियों को टीम से बाहर रखा है। वहीं 15 खिलाड़ियों का जो स्क्वाड सामने आया है उसमें से 7 खिलाड़ियों को पहली बार एशिया कप के लिए चुना गया है। इस बार एशिया कप 2025 टी20 फॉर्मेट में खेला जा रहा है, जिसके चलते रोहित शर्मा और विराट कोहली के बिना भारतीय टीम खेलने वाली है।

इस बार जो 7 नए खिलाड़ियों को चुना गया है उसमें हर्षित राणा, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा, संजू सैमसन, वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे का नाम शामिल है। ये सात खिलाड़ी एशिया कप में डेब्यू करते हुए दिखाई दे सकते हैं। टीम इंडिया टूर्नामेंट में अपना पहला मैच 10 सितंबर को यूएई के साथ होगा। इसके बाद 14 सितंबर को पाकिस्तान के साथ महामुकाबला होगा।

वीडियो में देखें पूरी जानकारी….

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola