समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती दिख रही हैं. बुधवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीमों ने रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय समेत आजम खां से जुड़े कई ठिकानों पर एक साथ छापा मारा. ईडी की यह कार्रवाई रामपुर, सहारनपुर और दिल्ली के करीब 10 परिसरों में एक साथ चल रही है. ईडी के लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय के अनुसार, यह पूरी कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) की धारा 17 के तहत की जा रही है. जांच एजेंसी मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट और जौहर यूनिवर्सिटी में हुए वित्तीय लेन-देन की पड़ताल कर रही है. आरोप है कि सरकारी ठेकों से मिलने वाले फंड का गलत तरीके से यूनिवर्सिटी और ट्रस्ट के निर्माण कार्यों में इस्तेमाल किया गया.
जांच के दायरे में आए प्रमुख ठिकाने
ईडी की टीमों ने केंद्रीय सुरक्षा बलों की मौजूदगी में जिन प्रमुख परिसरों पर दबिश दी है, उनमें शामिल हैं:
- रामपुर: मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट और जौहर यूनिवर्सिटी परिसर, मैसर्स एएंडएस इंटरप्राइजेज, सीके एसोसिएट्स प्राइवेट लिमिटेड, सीके एसोसिएट्स के डायरेक्टर पवन कुमार जैन और शाहीन खान का आवास।
- सहारनपुर: सीए दीपक गुप्ता का सिल्वा मार्केट स्थित कार्यालय और ग्रीन पार्क कॉलोनी स्थित आवास।
- दिल्ली: जौहर एसोसिएट के पार्टनर सैयद खालिद का आवास (जसोला, जामिया नगर)।
आजम खान को बड़ा झटका, DM पर ‘तनखइया’ टिप्पणी मामले में 2 साल की सजा बरकरार
ठेकेदारों से सांठगांठ का आरोप
शुरुआती जांच में सामने आया है कि कुछ निजी ठेकेदारों और ट्रस्ट के बीच भारी लेन-देन हुआ था. आरोप के मुताबिक, सरकारी काम करने वाले ठेकेदारों ने बदले में ट्रस्ट और विश्वविद्यालय को भारी दान और निर्माण कार्यों के रूप में फायदा पहुंचाया. ईडी की टीम इसी वित्तीय हेराफेरी से जुड़े रिकॉर्ड, बैंक दस्तावेज और डिजिटल सबूत जुटाने में लगी है.
दस्तावेज कब्जे में लिए, समर्थकों में खलबली
छापेमारी के दौरान ईडी के अधिकारियों ने विश्वविद्यालय परिसर से कई महत्वपूर्ण फाइलें और वित्तीय रिकॉर्ड अपने कब्जे में ले लिए हैं. अचानक हुई इस कार्रवाई से आजम खां के करीबियों और स्थानीय स्तर पर हड़कंप मच गया है. बता दें कि आजम खां पहले से ही कई मामलों में सजा मिलने के बाद जेल में बंद हैं, और अब ईडी के इस नए एक्शन से उनकी कानूनी परेशानियां और बढ़ सकती हैं.
आजम खान की मुश्किलें और बढ़ीं, जौहर ट्रस्ट को आयकर विभाग का नया नोटिस
संबंधित खबरें
नोएडा-ग्रेटर नोएडा से एक्सपो मार्ट के लिए शुरू हुई फ्री शटल बसें, देखें रूट
40 days agoग्रेटर नोएडा से हापुड़ बाईपास तक बनेगी 105 मीटर चौड़ी सड़क, जाम से मिलेगी मुक्ति
57 days agoकल का मौसम: 19 राज्यों पर 14 घंटे भारी! IMD ने जारी किया आंधी-बारिश का अलर्ट
65 days agoचीनी संकट के दावों के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान, UP के पास 28 लाख टन का स्टॉक
71 days agoग्रीन हाइड्रोजन से लेकर जापानी भाषा तक, अवनीश अवस्थी ने बताया UP का मास्टर प्लान
72 days agoUP में महिलाओं को मिलेंगे 50-50 हजार रुपये! जानें कब आएगी 20000 की पहली किस्त?
83 days agoUP Budget: जेवर लिंक एक्सप्रेसवे से फसल बीमा योजना तक, CM योगी ने लिया बड़ा फैसला
92 days agoकल का मौसम: कितने राज्यों में बरसेंगे बादल? IMD ने जारी किया तूफानी बारिश का अलर्ट
101 days ago15 राज्यों में अगले 10 घंटे में तूफानी बारिश का अलर्ट, 60 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
121 days agoशुक्रवार के लिए IMD ने जारी की चेतावनी, इन 11 राज्यों में भारी बारिश-आंधी से सावधान!
123 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines