UP Govt Scheme for Women: चुनाव से पहले यूपी में महिलाओं को मिलेंगे 50-50 हजार रुपये! जानें कब आएगी 20000 की पहली किस्‍त?

UP Women 50000 Financial Assistance Scheme: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार महिलाओं को 50-50 हजार रुपये की मदद देने की तैयारी में है. पहली किस्त ₹20,000 चुनाव से पहले मिलेगी. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

yogi adityanath
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए योगी सरकार महिलाओं के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी लाने की तैयारी में है. महिला वोट बैंक को साधने और महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य सरकार 50-50 हजार रुपये की वित्तीय सहायता योजना पर विचार कर रही है. महिला कल्याण विभाग के जरिए इस योजना का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है. अगर यह योजना लागू होती है, तो चुनाव से ठीक पहले महिलाओं के बैंक खातों में 20000 रुपये की पहली किस्त ट्रांसफर की जा सकती है.

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग पर संसद में सरकार का बड़ा बयान! रिपोर्ट और लागू होने की तारीख पर जानें क्या कहा

विज्ञापन

50-50 हजार रुपये का प्लान: किस्तों में कैसे मिलेंगे पैसे?

प्रस्तावित योजना के तहत एल‍िज‍िबल महिलाओं को कुल 50000 रुपये की सहायता दी जाएगी, जो अलग-अलग किस्तों में मिलेगी. पहली किस्त चुनाव से ठीक पहले महिलाओं के खाते में 20000 रुपये भेजे जाएंगे. बाकी चुनाव के बाद अगर सरकार दोबारा बनती है, तो 10-10 हजार रुपये की 3 किस्ते जारी की जाएंगी.

किन महिलाओं को मिलेगी प्राथमिकता?
योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को संबल देना है. इसलिए इसका लाभ बीपीएल (BPL) परिवार यानी गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवारों की महिलाएं और एससी और एसटी वर्ग की महिलाओं को म‍िलेगा. जिन परिवारों की वार्षिक आय 12 लाख रुपये से अधिक नहीं है, उन परिवारों की महिलाएं इसके दायरे में आ सकती हैं.

विज्ञापन

मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के मॉडल से मिली प्रेरणा
अन्य राज्यों में महिलाओं के लिए चलाई गई डायरेक्ट कैश ट्रांसफर (DBT) योजनाओं को चुनाव में मिली बड़ी सफलता को देखते हुए यूपी में यह कदम उठाया जा रहा है:

मध्य प्रदेश: लाडली बहना योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये दिए जाते हैं.

विज्ञापन

महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना के तहत 21 से 65 वर्ष की महिलाओं को 1,500 रुपये महीना मिल रहा है.

हरियाणा: दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 2,100 रुपये महीना दिए जा रहे हैं.

विज्ञापन

बिहार: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के जरिए महिलाओं के खातों में 10-10 हजार रुपये भेजे गए थे.

पेंशनभोगियों को राहत और छात्राओं को फ्री स्कूटी
इस बड़े ऐलान के अलावा सरकार बुजुर्गों, विधवाओं और छात्राओं के लिए भी कई बड़े फैसले लेने जा रही है:

विज्ञापन
  1. पेंशन में 500 रुपये की बढ़ोतरी: राज्य के लगभग 1.18 करोड़ से ज्यादा वृद्धावस्था, विधवा, निराश्रित और दिव्यांग पेंशनभोगियों की पेंशन में 500 रुपये प्रति महीने की बढ़ोतरी की जा रही है.
  2. छात्राओं को फ्री स्कूटी: मेधावी छात्राओं के लिए फ्री स्कूटी योजना के तहत 400 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. 12 लाख तक की सालाना आय वाले परिवारों की छात्राओं को स्कूटी के साथ हेलमेट, 4 लीटर पेट्रोल, फ्री रजिस्ट्रेशन और इंश्योरेंस भी मिलेगा.

अगर यूपी सरकार की यह योजना लागू होती है, तो यह राज्य की करोड़ों महिलाओं और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बहुत बड़ी आर्थिक राहत साबित होगी. सरकारी स्तर पर विचार-विमर्श शुरू हो चुका है और जल्द ही इस पर आधिकारिक मुहर लग सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ