Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ट्रेंडिंग

खा-खाकर जीतना था कंपटीशन, मर गई महिला; हालत देख रो पड़े लोग

Bizarre News : कंपटीशन जीतने के लिए एक महिला स्टेज पर इतना खाना खा गई कि कुछ देर बाद ही उसकी हालत खराब लगी। स्थिति तो ऐसी हो गई कि इस प्रतियोगिता में शामिल सभी लोग रो पड़े। आखिर ऐसा क्याहुआ था इस महिला के साथ।

Author
Edited By : Avinash Tiwari Updated: Sep 13, 2024 15:04

Bizarre News : कंपटीशन जीतने के लिए लोग जी-जान लगा देते हैं। कई बार लोग खुद की जान की परवाह किए बिना ही गेम जीतने की कोशिश करते हैं। एक महिला को ऐसा करना भारी पड़ गया। महिला ने अपने मुंह में इतना खाद्य पदार्थ भर लिया कि उसकी जान चली गई। ये दुख:द मामला यूनाइटेड किंगडम का है।

क्या है पूरा मामला?

---विज्ञापन---

37 साल की पेशे से काउंटेंट नैटली बुस नाम की महिला एक कंपटीशन में शामिल होने पहुंची थी। इस कंपटीशन को जीतने वालों को इनाम में धन मिलने वाला था। नैटली बुस अपने बेटे की अंडर-10 रग्बी टीम के लिए पैसा इकट्ठा करने के लिए इस प्रतियोगिता में शामिल हुई थीं। कंपटीशन के दौरान नैटली मंच पर मुट्ठी भर गुलाबी और सफेद मार्शमैलो खा रही थीं, लेकिन मंच से उतरते ही वह बेहोश हो गईं।

नैटली के बेहोश होने के बाद वहां मौजूद एक नर्स ने उसकी जान बचाने की कोशिश की थी। इमरजेंसी नंबर पर फोन कर मदद मांगी गई लेकिन महिला की जान नहीं बचाई जा सकी। महिला की मौत हो गई, महिला के निधन के बारे में खबर सुनकर वहां मौजूद लोग भावुक हो गए तो कुछ रोते दिखाई दिए। जांच में पता चला कि यह कार्यक्रम साउथ वेल्स में पोंटीप्रिड के पास लोकप्रिय मनोरंजनकर्ता क्रिस्टोफर गिबन्सद्वारा आयोजित किया गया था, जिन्हें “रोली-पॉली” के नाम से भी जाना जाता है।

---विज्ञापन---


यह भी पढ़ें : Video: हुस्न तेरा तौबा पर दादियों का गजब डांस, विक्की कौशल भी होंगे हैरान

नैटली बुस ने बिंगो गेम जीता था, इसके बाद उन्हें मार्शमैलो प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिला था। इस प्रतियोगिता में उन्हें 60 सेकंड में अधिक से अधिक मार्शमैलो निगलना था। वहां मौजूद लोग नैटली बुस के लिए चीयर्स कर रहे थे। हालांकि इसके कुछ ही देर बाद नैटली की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें : Video: बप्पा के दरबार में भक्तों को धक्का, VVIP को इज्जत, भेदभाव का वीडियो वायरल

मार्शमैलो के खाद्य पदार्थ है, जिसे चीनी, पानी और जिलेटिन की मदद से बनाया जाता है। इसे ही नैटली बुस को अधिक से अधिक खाना था लेकिन इसके बाद ही उसकी मौत हो गई।

First published on: Sep 13, 2024 03:04 PM

संबंधित खबरें