---विज्ञापन---

Video: हुस्न तेरा तौबा पर दादियों का गजब डांस, विक्की कौशल भी होंगे हैरान

Dadi Dance Viral Video : सोशल मीडिया पर 6 दादियों के डांस का वीडियो वायरल हो रहा है, इस पर खुद अभिनेता विक्की कौशल ने प्रतिक्रिया दी है।

---विज्ञापन---

Dadi Dance Viral Video : ‘हुस्न तेरा तौबा’ गाना खूब पॉपुलर हुआ। बड़ी संख्या में लोगों ने इस गाने पर डांस किया और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है लेकिन इस गाने पर दादियों के डांस ने धमाल मचा दिया है। विक्की कौशल भी दादियों का डांस देखकर तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए। वीडियो में करीब 6 बुजुर्ग महिलाएं हुस्न तेरा तौबा गाने पर डांस कर रही हैं।

वायरल वीडियो कर्नाटक के एक वृद्धाश्रम का बताया जा रहा है। इस वीडियो में महिलाओं को एक जैसी साड़ी पहने हुए दिखाया गया है। सभी महिलाओं को विक्की कौशल द्वारा अभिनय किए गए ‘हुस्न तेरा तौबा’ गाने पर डांस करते हुए देखा जा सकता है।

---विज्ञापन---

विक्की कौशल ने दी प्रतिक्रिया 

उम्र अधिक होने के कारण जहां लोग डांस और खेलकूद से दूरी बना लेते हैं, वहीं इन महिलाओं ने डांस करने की हिम्मत दिखाई, यही वजह है कि इनकी जमकर तारीफ हो रही है। विक्की कौशल ने इस वीडियो पर कमेंट्स करके इमोजी शेयर किए हैं, जिसमें उन्होंने दिल बनाया हुआ है। आम लोग भी इस वीडियो पर खूब कमेंट्स कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

---विज्ञापन---

वीडियो पर लोगों के कमेंट्स

दादियों के डांस को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि महिलाओं पर शायद ये गाना कुछ ज्यादा ही जमता है। एक ने लिखा कि ये वीडियो सबसे बेस्ट वीडियो में से एक है। एक अन्य ने लिखा कि बुजुर्गों को इस तरह की मस्ती करते देख दिल खुश हो गया है। एक ने लिखा कि भगवान आपको ऐसे ही गुलजार रखे, दादी आपने बेस्ट डांस किया है।

यह भी पढ़ें : कचरे के ट्रक में पालतू कुत्ते को जिंदा फेंका, वायरल वीडियो में दिखी शर्मनाक करतूत

---विज्ञापन---

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि जब बुजुर्ग खुश दिखते हैं तो परिवार में बहुत सकारात्मकता दिखाई देती है। एक अन्य ने लिखा कि दादियों का डांस देखकर सभी खुश हैं लेकिन हैरानी की बात है कि दादियां वृद्धाश्रम में रहने के लिए मजबूर क्यों हैं?

First published on: Sep 13, 2024 10:06 AM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola