Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ट्रेंडिंग

महिला ने निगल लिया फोन, ऑपरेशन हुआ, वेंटिलेटर लगाया…इस तरह चली गई जान

Woman Swallows Mobile Phone: आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी में मनोरोग से पीड़ित एक महिला ने कीपैड मोबाइल फोन निगल लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि, डॉक्टरों ने सर्जरी कर फोन निकाला, लेकिन दिल की खराब स्थिति और ऑक्सीजन की कमी के कारण इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

Author
Edited By : Ankita Pandey Updated: Jan 27, 2025 20:32

Woman Swallows Mobile Phone: अक्सर हमारे सामने ऐसी घटनाएं आ जाती हैं, जिसमें बच्चों द्वारा कुछ निगलने या खा लेने से मौत हो जाने की खबरें सामने आती हैं। मगर क्या आपने कभी सोचा है कि कोई 35 वर्षीय महिला एक फोन निगलने के कारण मौत का शिकार हो जाएगी? हालांकि छोटे बच्चों में समझ की कमी होती है, लेकिन एक महिला का ऐसा करना हैरान कर देता है। हम पेनुमल्ला राम्या स्मृति की बात कर रहे हैं, जिनको मनोरोग संबंधी समस्याएं थीं और सेल फोन निगलने से उनकी मौत हो गई। आइए पूरे मामले के बारे में जानते हैं।

सेल फोन निगलने से गई जान

राजमुंदरी में मनोरोग संबंधी समस्याओं से पीड़ित 35 वर्षीय महिला की कीपैड वाला सेल फोन निगलने से मौत हो गई। बोम्मुरु की रहने वाली पेनुमल्ला राम्या स्मृति को शनिवार को राजमुंदरी के सरकारी जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मरीज के एक रिश्तेदार को उसका मोबाइल नहीं मिला तो उसने कमरे में उसे खोजना शुरू कर दिया। जब उसने मरीज से फोन के बारे में पूछा तो स्मृति ने बताया कि उसने फोन निगल लिया है।

---विज्ञापन---

डॉक्टरों ने सर्जरी कर मोबाइल को सफलतापूर्वक निकाल दिया। हालांकि, उसकी हृदय की स्थिति खराब होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए काकीनाडा के सरकारी जनरल अस्पताल (GGH) में रेफर कर दिया गया।

---विज्ञापन---

इलाज के दौरान हुई मौत

बता दें कि स्मृति को मोबाइल फोन निगलने के तुरंत बाद ही अस्पताल ले जाया गया। ईएनटी डॉक्टरों ने पाया कि फोन वॉयस बॉक्स के ऊपर फंसा हुआ था और उसे ऑपरेशन के जरिए निकाल दिया गया। इस प्रक्रिया के दौरान, उसका दिल रुक गया, लेकिन डॉक्टरों ने CPR के साथ उसकी धड़कन को फिर से चालू कर दिया।

ब्रेन में ऑक्सीजन के प्रवाह की कमी के कारण, उसके दिल की फक्शनेलिटी बुरी तरह प्रभावित हुई। बाद में, उसकी धड़कन और ब्लड प्रेशर बढ़ गया और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया। डॉक्टरों ने उसके दिल की स्थिति में सुधार के लिए उसे जीजीएच, काकीनाडा रेफर करने का फैसला किया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें – अमेरिका में गुरुद्वारा में क्यों घुसी पुलिस? विरोध में उतर गए सिख; ये है वजह

First published on: Jan 27, 2025 08:32 PM

संबंधित खबरें