हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

अंकल ने चाय के साथ ऐसा क्या कर दिया, लोग मांगने लगे इंसाफ; खूब वायरल हो रहा है वीडियो

Tea Making Viral Video : एक दुकानदार ने चाय में केला और चीकू भी डाल दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग चाय के लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

Tea Making Viral Video : ऐसे तमाम लोग हैं जो खाने पीने की नई-नई डिश बनाने को लेकर फेमस हो चुके हैं। हालांकि कुछ लोग ऐसी-ऐसी खाने की चीज बना देते हैं कि सोशल मीडिया यूजर्स ट्रोल करने लगते हैं। चाय को नापंसद करने वाले लोगों की संख्या बेहद कम है। ऐसे में अगर कोई चाय के साथ खिलवाड़ करे तो लोगों का भड़कना जायज है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग चाय बनाते दिखाई दे रहे हैं। चाय को बनता देखने के बाद लोग ‘चाय के लिए इंसाफ’ की मांग कर रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में चाय किसी आम चाय की तरह दिखाई दे रही है। उसमें दूध, चीनी, चायपत्ती डाल दी गई लेकिन आगे क्या हुआ?

इसके बाद चाय बना रहे शख्स ने चाय में एक केला छीलकर डाल दिया। इसके बाद चीकू काटकर डाल दिया। जब चाय में उबाल आ गया तो उसमें अदरक घिसकर डाल दिया गया। इसके बाद चाय मसाला डाला गया और पक जाने के बाद चाय को छानकर पीने के लिए दे दिया गया।

विज्ञापन


अब चाय बनाने के तरीके को देखकर लोग हैरान हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में बताया गया कि ये चाय सूरत में बनाई जा रही है। वीडियो देखने के बाद बड़ी संख्या में लोग कमेंट्स कर रहे हैं और चाय के लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : ‘इस्लामी मुल्क में खड़ी हो और सिर पर दुप्पट्टा नहीं है’ कहकर शख्स ने महिला यूट्यूबर को छुआ

विज्ञापन

एक ने लिखा कि चाय में थोड़ी सी दही मिला देते तो क्या बिगड़ जाता। एक ने लिखा कि अंकल की ऐसी क्या मजबूरी थी कि उन्होंने चाय की ऐसी-तैसी कर दी। एक ने लिखा कि चाय के साथ हम इस तरह का मजाक बर्दाश्त नहीं कर सकते। हम चाय के लिए इंसाफ की मांग करते हैं और जरूरत पड़ी तो प्रदर्शन करेंगे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola