TV anchor faints on Air : देश के अधिकतर राज्य भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं। इसी बीच पश्चिम बंगाल में एक महिला एंकर उस वक्त बेहोश हो गईं, जब वह राज्य के मौसम की खबर पढ़ रही थीं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह बेहोश होने से पहले की आवाज में और चेहरे पर सुस्ती आ गई थी।
घटना 20 अप्रैल 2024 को हुई, जब दूरदर्शन की एंकर लोपामुद्रा सिन्हा लाइव न्यूज पढ़ रही थीं और इस दौरान वह बेहोश हो गईं। लोपामुद्रा सिन्हा ने बेहोश होने का वीडियो शेयर कर बताया, “लाइव न्यूज के दौरान, मेरा बीपी काफी कम हो गया और मैं बेहोश हो गई। मैं काफी समय से बीमार महसूस कर रही थी। मैंने सोचा कि थोड़ा पानी पीने से यह ठीक हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि मैंने फ्लोर मैनेजर की ओर इशारा करके पानी की बोतल मांगी, लेकिन जब मैं बेहोश हुई तब स्टोरी चल रही थी इसलिए मैं पानी नहीं पी सकी। मुझे लगा कि मैं सारी खबरें खत्म करके पानी पी लूंगी लेकिन जैसे ही मौसम की खबर मैंने पढ़ी, मेरा सिर चकराने लगा और बेहोशी आ गई।
वीडियो शेयर कर लोपामुद्रा सिन्हा ने कहा है कि अब वह ठीक हैं। बता दें कि पश्चिम बंगाल में अप्रैल की शुरुआत से पारा चढ़ा हुआ है। गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो गया है। हीटवेव को देखते हुए पश्चिम बंगाल में रेड अलर्ट जारी किया गया है। यहां का तापमान सामान्य से पांच-छह डिग्री अधिक है।
यह भी पढ़ें : तेज रफ्तार कार ने मारी ऐसी टक्कर, हवा में उड़ गईं लड़कियां; डरा देगा ये वीडियो
पश्चिम बंगाल में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक है। अनुमान है कि एक दो दिन बाद तापमान में गिरावट हो सकती है। उसके बाद चार दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। पश्चिम बंगाल के किए जगहों पर अधिकतम तापमान (42.5 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया।
संबंधित खबरें
Pitru Paksha 2026: श्राद्ध का भोजन कराने के लिए कौवा ना मिले तो क्या करें? जानिए धार्मिक मान्यताएं
3 hrs agoहिमंता बिस्वा सरमा से एक शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
1 day agoKetu Gochar 2026: आज केतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर-कारोबार में बनेंगे तरक्की के योग
2 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
4 days agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
4 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
5 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
5 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
5 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
6 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines