---विज्ञापन---

Viral Video: इतनी सी गलती से डॉगी बन गया शख्स, अधिकारी के सामने लगा भौंकने 

Viral Video: राशन कार्ड में गलत नाम, नाम की स्पैलिंग गलत होना आम बात है। लेकिन एक युवक के राशन कार्ड पर स्थानीय प्रशासन ने उसके सरनेम दत्ता की जगह कुत्ता लिख दिया। बस फिर क्या था गुस्साया युवक स्थानीय राशन कार्ड के दफ्तर पहुंच गया। उसने विरोध करने का अनोखा तरीका अपनाया। वह राशन […]

---विज्ञापन---

Viral Video: राशन कार्ड में गलत नाम, नाम की स्पैलिंग गलत होना आम बात है। लेकिन एक युवक के राशन कार्ड पर स्थानीय प्रशासन ने उसके सरनेम दत्ता की जगह कुत्ता लिख दिया। बस फिर क्या था गुस्साया युवक स्थानीय राशन कार्ड के दफ्तर पहुंच गया। उसने विरोध करने का अनोखा तरीका अपनाया। वह राशन कार्ड अधिकारी की कार के आगे भौंकने लगा।

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर Viral हो रहे इस Video में एक कार में अधिकारी बैठा है। युवक कार की खिड़की के पास खड़ा लगातार भौंक रहा है। भौंकते हुए वह अधिकारी की तरफ अपना गलत नाम दिखा उसे उसके विभाग की गलती बता रहा है। अधिकारी ने समीप खड़े किसी व्यक्ति को वह कागज पकड़ा दिया और वहां से चला गया।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। लोग युवक के साथ सहानुभूति प्रकट कर रहें हैं। राशन कार्ड बनाने वाले विभाग के प्रति लोगों की नाराजगी है। लोग युवक का नाम सही करने व विभाग से काफी मांगने का आग्रह कर रहें हैं। वीडियो में युवक भौंकता हुआ दिख रहा है। आसपास के लोग युवक को ऐसा करते देख रहें हैं। कार में बैठा अधिकारी पहले तो कुछ समझ नहीं पाया।

---विज्ञापन---

युवक को अचानक भाैंकता देख वह कुछ क्षण के लिए असहज हो गया। बाद में वह कार से वहां से चला जाता है। जानकारी के मुताबिक युवक का नाम श्रीकांती दत्ता है। यह वीडियो वेस्ट बंगाल का है। युवक ने पहले भी तीन बार नाम सही करने के लिए आवेदन किया है। युवक का आरोप है कि अधिकारी ने उसकी शिकायत नहीं सुनी।

First published on: Nov 19, 2022 10:01 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola