हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

अरविंद केजरीवाल को लेकर सुनीता ने ऐसा क्या बोला? वायरल हो गया वीडियो

Sunita Kejriwal Viral Video: दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए दिल्ली सीएम की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा कि जिस तरह केजरीवाल जी लड़ रहे हैं, कभी कभी मुझे लगता है कि वह एक स्वतंत्रता सेनानी थे।

विज्ञापन

Sunita Kejriwal Viral Video: विपक्ष की तरफ से दिल्ली के रामलीला मैदान में एक बड़ी रैली आयोजित की गई। इस रैली में INDIA गठबंधन के लगभग सभी नेता शामिल हुए। हालांकि यह रैली अरिवंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आयोजित की गई थी तो सबकी नजर इस बात पर थी कि क्या सुनीता केजरीवाल रैली को संबोधित करेंगी और या बोलेंगी? सुनीता केजरीवाल ने रैली को संबोधित किया और केजरीवाल का पत्र भी पढ़कर सुनाया है।

क्या बोलीं सुनीता केजरीवाल ?

सुनीता केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी वाले कह रहे हैं कि केजरीवाल जी जेल में हैं तो इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने भीड़ से पूछा कि क्या केजरीवाल जी को इस्तीफा देना चाहिए? इन्होने केजरीवाल जी को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन ज्यादा दिन तक उन्हें जेल में नहीं रख पाएंगे।आपके केजरीवाल जी शेर हैं, वो करोड़ों लोगों के दिल में बसते हैं।

‘अरविंद केजरीवाल स्वतंत्रता सेनानी थे’

इसके बाद सुनीता केजरीवाल ने कहा, “वह जिस तरह से देश के लिए लड़ रहे हैं, कभी-कभी मुझे लगता है कि आजादी की लड़ाई के वक्त वह एक स्वतंत्रता सेनानी थे, जो देश के लिए लड़ते लड़ते शहीद हो गए। इस जन्म में भी केजरीवाल जी को शायद भारत मां के लिए संघर्ष करने के लिए भेजा है।” अब सोशल मीडिया पर एक धड़ा इस वीडियो को शेयर कर तंज कस रहा है।

विज्ञापन

सुनीता केजरीवाल के बयान पर एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इतना भी नहीं बोलना चाहिए था, वो मुख्यमंत्री से पहले एक IRS अधिकारी थे। ये तो सभी जानते हैं। एक ने लिखा कि सनातन धर्म पुनर्जन्म में विश्वास करता है, बहुत अच्छी बात कही सुनीता जी ने। एक ने लिखा कि बिना लड़े कैसे कोई स्वतंत्रता सेनानी हो सकता है? एक तरह से स्वतंत्रता सेनानी का अपमान ही हुआ है। किसी को भूलना नहीं चाहिए केजरीवाल दारू घोटाला में जेल गए।

एक ने लिखा कि ऐसा लग रहा है कि अब ये दिशा भटक रहे हैं। इतना भी नहीं बोलना चाहिए। एक ने लिखा कि सुनीता केजरीवाल भी नई नई हैं, आने वाले दिनों में सब सीख जाएंगी। एक ने लिखा कि मैडम को यह सब ना बोलकर सीधे मुद्दे की बात करनी चाहिए। जनता सब देख और समझ रही है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : ‘शराब की बोतल’ ले सड़क पर झूमने लगी लड़की, रील बनाने के लिए तोड़ा कानून; अब पीछे पड़ी पुलिस

बता दें कि रैली को संबोधित करते हुए सुनीता केजरीवाल ने अरविंद केजरीवाल की एक चिट्ठी भी पढ़ी है। जिसमें उन्होंने देश के लिए 6 गारंटी की बात कही है। सुनीता केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली सीएम ने पूरे देश में 24 घंटे बिजली का इंतजाम , गरीबों की बिजली फ्री, एक समान शिक्षा, हर गांव मोहल्ले में मोहल्ला क्लीनिकऔर फ्री इलाज, किसानों को स्वामीनाथन आयोग के मुताबिक फसलों के उचित दाम और दिल्ली वासियों को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने का वादा किया है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola