हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

दौड़ा-दौड़ाकर गैंडे ने ली शख्स की जान, घटना का भयावह वीडियो भी आया सामने

Assam Viral Video : असम का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक गैंडा एक बाइक सवार को दौड़ा-दौड़ा कर मार रहा है। बताया जा रहा है कि इस हमले में बाइक सवार की मौत हो गई है।

विज्ञापन

Assam Viral Video : असम में एक गैंडे ने एक शख्स पर जानलेवा हमला कर दिया है। इस हमले का एक भयावह वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि गैंडे को देखकर बचने के लिए एक बाइक सवार दूर खड़ा था लेकिन गैंडे ने उसे दौड़ा लिया और उस पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि इस भयावह हमले में बाइक सवार की मौत हो गई है।

वीडियो असम के मोरीगांव जिले में पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य के पास का बताया जा रहा है। घटना रविवार को हुई है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि गैंडे को देखकर कुछ लोग उससे दूर खड़े हैं, जबकि वह बीच सड़क पर आ आकर खड़ा है। गैंडे को भगाने के लिए लोगों ने चिल्लाना शुरू किया लेकिन भागने की जगह उसने बाइक सवार पर हमला कर दिया।

दौड़ा-दौड़ा कर गैंडे ने ली जान 

बताया जा रहा है कि जब गैंडे ने बाइक सवार की तरफ गया तो सद्दाम हुसैन नाम का बाइक सवार खेत में कूद गया लेकिन गैंडे ने उसका पीछा करना नहीं छोड़ा और खेत में सद्दाम को कुचल दिया। बताया जा रहा है कि इस हमले में 37 साल के सद्दाम हुसैन की मौत हो गई। वह घटनास्थल से करीब 30 किलोमीटर दूर कामरूप मेट्रोपोलिटन जिले का निवासी था।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गैंडा 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकता है। खेत में दौड़ाकर जब गैंडे ने सद्दाम पर हमला किया तो लोगों को चिल्लाकर गैंडे को भगाने की कोशिश करते देखा जा सकता है लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ। गैंडे ने सद्दाम की जान ले ली।

यह भी पढ़ें : बीच पर दोस्त संग नहाने गई महिला हुई ‘गायब’, सामने आई सच्चाई तो कांप उठे लोग

विज्ञापन

वन अधिकारी ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, “गैंडा वन्यजीव अभयारण्य से बाहर आ गया। हम घटना की जांच कर रहे हैं।” असम की राजधानी गुवाहाटी के उपनगरीय क्षेत्र में स्थित पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य में सींग वाले सबसे अधिक गैंडों पाए जाते हैं। बता दें कि गैंडे का वजन 2,800 किलोग्राम तक हो सकता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola