हेलमेट पहनने से पहले जरूर चेक करें, देखिए कैसे घुसकर बैठा था नाग; वायरल हो रहा वीडियो

Snake In Helmet Viral Video : हेलमेट पहनने से पहले एक बार जरूर चेक करें, वरना बड़ी घटना हो सकती है। देखिए कैसे हेलमेट के अंदर सांप घुसकर बैठा था।

Snake Viral Video

हेलमेट में सांप

विज्ञापन

Snake In Helmet Viral Video:  सांप ऐसे जानवर हैं जिन्हें देखते ही लोगों की हालत खराब हो जाती है। अगर यही सांप आपकी सुरक्षा करने वाले हेलमेट के अंदर घुसकर बैठ जाए और आप उसे पहन लें तो क्या स्थिति होगी? कल्पना करने से ही शरीर कांप उठता है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक हेलमेट के अंदर घुसकर बैठे सांप को देखा जा सकता है।

वायरल वीडियो में एक हेलमेट दिखाई दे रहा है , हेलमेट में कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है लेकिन जब एक शख्स स्टिक लेकर हेलमेट के अंदर के कपड़ों को हटाता है तो जो नजारा दिखा वो रोंगटे खड़े कर देना वाला है। हेलमेट के अंदर से एक सांप निकला और यह बेहद खतरनाक और जहरीला सांप था।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि हेलमेट के अंदर निकला सांप बेहद खतरनाक और जहरीला है। इस वीडियो को शेयर कर लोग हेलमट यूज करने वालों को सावधान कर रहे हैं और हेलमेट पहनने से पहले ध्यान से उसकी जांच करने की सलाह दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो देखने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं

विज्ञापन

एक ने लिखा की हे भगवान, हेलमेट पहनने से पहले उसकी ठीक से जांच करें, वरना ये बड़ा ही खतरनाक हो सकता है। एक ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि इसीलिए मैंने तो हेलमेट पहनना ही छोड़ दिया है। एक ने लिखा कि जब कोई हेलमेट काफी दिनों बाद यूज करे तो उसकी अच्छे से सफाई जरूरी है, वरना इस तरह बड़ी घटना ही सकती है।

विज्ञापन

एक ने लिखा कि वैसे ही हर मोड़ पर खतरा है और अब ये एक नया खतरा पैदा करने की कोशिश हो रही है। अरे भाई जब हेलमेट ढंग से नहीं रखोगे, उसे नहीं पहनोगे तो सांप पहन लेगा तो उसमें गलत क्या है? एक अन्य ने लिखा कि सांप ऐसे जानवर हैं जो कहीं भी घुस सकते हैं, इनसे कितना बचाव करें? ये तो बिस्तर में घुस जाते हैं, टॉयलेट में भी पहुँच जाते हैं, कहां- कहां बचाव करें?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ