Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ट्रेंडिंग

‘हम पति-पत्नी हैं, हमारे बीच सब होता है’, सीमा हैदर क्यों इंस्टाग्राम लाइव पर गुस्से से हुईं लाल?

Seema Haider Viral Video : सीमा हैदर और सचिन मीणा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह एक कमेंट्स को पढ़ने के बाद बुरी तरह भड़कती दिखाई दे रही हैं। सीमा हैदर का कहना है कि वह पति -पत्नी हैं और उनके बीच सबकुछ होता है।

Author
Edited By : Avinash Tiwari Updated: Jun 11, 2024 16:33
Seema haider

Seema Haider Viral Video : पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में रहती हैं। इस वक्त उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह इंस्टाग्राम पर लाइव के दौरान कुछ लोगों पर भड़कती दिखाई दे रही हैं। गुस्से में आकर सीमा हैदर ने कहा कि हम पति-पत्नी हैं और हमारे बीच में सबकुछ होता है।

गुस्से से क्यों लाल हुईं सीमा हैदर?

---विज्ञापन---

इंस्टाग्राम लाइव के दौरान सचिन और सीमा लोगों के कमेंट्स पर भी जवाब देते रहते हैं। वह सवालों के जवाब देते हैं और उनकी लिखी हुई बातों पर अपनी राय रखते हैं लेकिन हाल ही में लाइव के दौरान एक शख्स की बातें सुनकर सीमा हैदर गुस्से से लाल हो गईं।

सीमा हैदर और सचिन मीणा की जोड़ी को लेकर एक यूजर ने कमेंट्स कर ‘मां-बेटे’ की जोड़ी बता दिया। इससे सीमा हैदर बुरी तरह भड़क गईं। उन्होंने कहा कि तुम्हारी औकात ही यही है। किस तरह तुम लोग कह रहे हो कि हम मां-बेटी हैं। हम पति-पत्नी हैं और हमारे बीच में सबकुछ होता है।

---विज्ञापन---

देखें वीडियो 


सीमा हैदर ने कहा कि तुम कितना भी अपने इस्लाम धर्म की बात करो, इस बात से दिखाई देता है कि आप अपने धर्म को लेकर कितने ईमानदार हो। इस वीडियो में सीमा हैदर ने यह भी कहा कि मैं किसी को गाली नहीं दे रही है लेकिन तुम लोगों की औकात ही यही है।

यह भी पढ़ें : शादी के मंडप में खेल, दुल्हन के टेस्ट में दूल्हा फेल, वरमाला पर ही लौटा दी बरात

बता दें कि सीमा हैदर पाकिस्तान से भागकर भारत आ गईं थीं और फिर गौतमबुद्धनगर के सचिन मीणा से शादी कर ली थी। शादी के बाद सचिन मीणा और सीमा हैदर को गिरफ्तार किया गया था क्योंकि तब जांच एजेंसियों को पहली बार जानकारी मिली थी कि एक पाकिस्तानी महिला करीब एक महीने से गौतमबुद्ध नगर एक गांव में रह रही है। फिलहाल सचिन और सीमा शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं।

First published on: Jun 11, 2024 04:24 PM

संबंधित खबरें