---विज्ञापन---

रशियन बीवी के वीडियो से मचा तहलका, PM मोदी-पुतिन तक पहुंची बात

Madhya Pradesh News : मध्य प्रदेश के इंदौर में कारोबारी की रशियन पत्नी का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। इस मामले को लेकर रूस का दूतावास में एक्टिव हो गया है। पढ़ें आखिर क्या है पूरा मामला

---विज्ञापन---

Madhya Pradesh News :  रूस की रहने वाली एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है। इस महिला ने अपने पति की चिंता जताते हुए प्रधानमंत्री मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से शिकायत की है। रूस की रहने वाली महिला ने NRI गौरव अहलावत से शादी की है। गौरव अहलावत इंदौर पुलिस से अपनी शिकायत दर्ज करवा रहे थे लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई तो रूस की रहने वाली गौरव की पत्नी काजिया ने एक वीडियो क्या शेयर किया, इंदौर में हड़कंप मच गया।

दरअसल गौरव अहलावत का कन्फेक्शनरी कारोबारी संजय जैसवानी के विवाद शुरू हो गया। गौरव इसकी शिकायत दर्ज करवाना चाहते थे लेकिन पुलिस आनाकानी कर रही थी। इसी बीच काजिया ने आरोप लगाया कि उनके पति को जान से मारने की धमकी मिल रही है और उन्हें कोई सहायता भी नहीं मिल पा रही है। काजिया का वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया।

---विज्ञापन---

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, गौरव अहलावत ने पीएम मोदी के दिल्ली में हुए एक निवेश कार्यक्रम से प्रभावित होकर इंदौर में संजय जैसवानी नाम के शख्स के साथ कारोबार में निवेश किया था। संजय जैसवानी पर आरोप है कि उन्होंने गौरव के साथ धोखाधड़ी की और उन्हें तीन दिन तक बंधक बनाकर भी रखा। पुलिस से मदद ना मिलने पर पत्नी काजिया ने इस संबंध में एक वीडियो बनाकर शेयर कर दिया। काजिया ने पूरे मामले का एक वीडियो बनाया और उसे शेयर कर दिया। जिसमें उन्होंने बताया कि जैसवानी ने उन्हें करोड़ों की धोखाधड़ी में फंसा दिया और तीन दिनों तक बंधक बनाकर रखा। इसके साथ ही जान से मारने और 200 टुकड़े करने की धमकी भी दी। वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया।

विपक्ष ने बोला हमला


रूस के दूतावास की तरफ से भी जिलाधिकारी इंदौर को एक मेल भेजकर जवाब मांगा गया कि FIR क्यों नहीं दर्ज हो रही है? रूस के दूतावास की तरफ से मेल मिलने के बाद इंदौर प्रशासन में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि जिलाधिकारी ने मामले की जांच कराने की बात कही है। हालांकि मध्य प्रदेश के विपक्षी दलों ने इसे भारत की छवि से जोड़कर मध्य प्रदेश सरकार पर हमला बोला है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : प्यार में मिला धोखा तो फूंक दिया प्रेमी का घर! नॉर्थ यॉकशायर का चौंकाने वाला मामला

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को टैग करते हुए लिखा कि इस तरह की घटनाएं मध्य प्रदेश में निवेशकों को हतोत्साहित कर सकती हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की छवि खराब कर सकती हैं। यह मामला अब स्थानीय प्रशासन और पुलिस के ध्यान में है, और रूसी एम्बेसी ने भी इस मामले में मदद का अनुरोध किया है।

---विज्ञापन---

First published on: Oct 12, 2024 02:41 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola