Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ट्रेंडिंग

Viral Video: सास ने विदेशी बहु को खाना बनाने के लिए दिए ऐसे इंस्ट्रक्शंस, वीडियो देख हर कोई हैरान

Viral Video: सोशल मीडिया पर सास बहू की वीडियो बहुत तेजी से वायरल होता है। इस रिश्ते में जहां कभी कभी मस्ती-मजाक भी देखने को मिल जाता है वहीं कई बार महाभारत भी देखने को मिलती है। हाल में एक सास-बहू का वीडियो सामने आया है, जिसमें सास विदेशी बहु को इंडियन खाना बनाना सिखा […]

Author
Edited By : Ojaswi Tripathi Updated: Aug 30, 2022 12:53

Viral Video: सोशल मीडिया पर सास बहू की वीडियो बहुत तेजी से वायरल होता है। इस रिश्ते में जहां कभी कभी मस्ती-मजाक भी देखने को मिल जाता है वहीं कई बार महाभारत भी देखने को मिलती है। हाल में एक सास-बहू का वीडियो सामने आया है, जिसमें सास विदेशी बहु को इंडियन खाना बनाना सिखा रही है। ये वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।

कुछ सेकंड के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि विदेशी बहु कैसे अपनी भारतीय सास से खाना बनाना सीख रही है। वीडियो में बहु बड़े ही मन से अपनी सास की सारी बाते मान रही है और एक के बाद एक साउथ इंडियन डिश बना रही है। बहु डोसा, अप्पम, उपमा सब कुछ बनाती है और उसकी सास उसको इंस्ट्रक्शंस देती जाती है। ये वीडियो देख लोग विदेशी बहु की काफी तारीफ कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

वीडियो में बहु को देख ऐसा बिल्कुल नहीं लग रहा कि उसे खाना बनाने में थोड़ी भी परेशानी हो रही है। वायरल हो रहा ये वीडियो इंस्टाग्राम पर parbhuvisha नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है। जिस पर अभी तक 2 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। साथ ही यूजर्स इस वीडियो पर कमेंट कर बहु की काफी तारीफ कर रहे हैं।

First published on: Aug 30, 2022 12:53 PM
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.