हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

नौचंदी मेले में एक-दूसरे को चूमते कपल का वीडियो वायरल, हजारों की भीड़ का दिखा नहीं असर

Meerut Viral Video : उत्तर प्रदेश के मेरठ में लगे एक मेले में कपल अश्लील हरकत करता दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि मेले में कपल्स के लिए चैलेंज रखा गया था। इस दौरान कपल ने ये हरकत की और किसी ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

Meerut Viral Video : बार-बार लोगों को सलाह दी जा रही है कि पब्लिक प्लेस पर हमें ऐसी हरकतें नहीं करनी चाहिए, जिससे दूसरों को परेशानी हो या लोग असहज महसूस करें। हालांकि कुछ लोग मानने को ही तैयार नहीं है। इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कपल मेले में Kiss करना शुरू कर दिया। वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है।

मामला मेरठ का है, मेरठ में नौचंदी मेला लगा है। बताया जा रहा है कि मां नवचंडी के नाम पर लगने वाले इस मेले की शुरुआत कई सौ साल पहले हुई थी। इस मेले में पहुंचा एक कपल सबके सामने अश्लीलता करने लगा। बड़ी संख्या में लोग वहां खड़े हैं और कपल की हरकतों को देख रहे हैं लेकिन दोनों पर कोई असर नहीं पड़ रहा है।

मेले का वीडियो वायरल 

वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया है, जो अब खूब वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यहां किसी तरह के चैलेन्ज का आयोजन किया गया था। इस चैलेन्ज को पूरा करने के लिए कपल मेले में इस तरह की हरकत करते हुए कैमरे में रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन

वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि मां नवचंडी के नाम पर इस मेले में हो क्या रहा है, ऐसे लोगों पर कार्यवाही करनी चाहिए। एक ने लिखा कि यही तो हो रहा है आजकल हर जगह। सरकार को पब्लिक पैलैस में ये सब से रोकने के लिए कानून बनाना चाहिए। एक ने लिखा कि ऐसे लोगों पर कोई असर ही नहीं होता है। एक ने लिखा कि सरकार को गाइड लाइन बनानी चाहिए और ऐसे लोगों को दंडित किया जाए।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : Delhi Metro में फिर लड़की ने किया अश्लील डांस, जाते-जाते दे गई ‘Kiss’; लोग बोले – मर चुकी है शर्म

एक ने लिखा कि धार्मिक स्थलों को पब बना रहे हैं, दर्शन के बहाने छुट्टियां मनाई जा रही हैं। मेले में अश्लील हरकतें हो रही हैं, आखिर समाज किस ओर जा रहा है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि मेले का आयोजन किसने किया? उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस क्या कर रही थी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola