'कहां है पुलिस?' मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो देख भड़के लोग, बोले-कब रुकेगी अश्लीलता?

Delhi Metro Dance Viral Video : वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की दिल्ली मेट्रो में डांस कर रही है। वीडियो देखने के बाद लोग इसे अश्लील बता रहे हैं और दिल्ली पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Delhi Metro Video
विज्ञापन

Delhi Metro Dance Viral Video : दिल्ली मेट्रो के कई वीडियो वायरल हो चुके हैं, जिसमें लड़कियां रील बनाती दिखाई दीं तो लोगों ने कार्रवाई की मांग की। DMRC भी इस तरह की हरकत करने वालों पर कार्रवाई की बात कह चुकी है लेकिन मेट्रो में रील बनाने और अश्लील डांस करने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इस वक्त एक ऐसी ही लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है।

लड़की की डांस का वीडियो वायरल 

सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में लड़की मेट्रो में ऐसा डांस कर रही है जिसे देखकर लोग इसे ‘अश्लील डांस’ कह रहे हैं और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। लड़की ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से इस वीडियो को शेयर किया है।

विज्ञापन

डांस कर रही लड़की का नाम मनीषा बताया जा रहा है, जिसके इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर लाखों फॉलोअर्स हैं। हालांकि दिल्ली मेट्रो में लड़की ने एक के बाद एक कई डांस के वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें वह यात्रियों के बीच अश्लील डांस कर रही है। वीडियो को लेकर लोगों ने कार्रवाई की मांग की है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by manishadancer (@manishadancer01)

एक शख्स ने लिखा कि अगर पुलिस ऐसे लोगों पर रोक लगाने पर अक्षम है तो मेट्रो ही बंद कर दे। एक ने लिखा कि मुझे तो डर लगता है कि परिवार के साथ जाने पर कहीं मेट्रो में कोई अश्लीलता ना दिख जाए। एक अन्य ने लिखा कि ये लड़कियां लाइक्स और व्यूज के लिए इस कदर पागल हो चुकी हैं कि इन्हें कानून से भी डर नहीं लगता है। ये जानते हैं कि अधिक से अधिक क्या होगा? एक दो दिन की जेल, कुछ हजार का जुर्माना ही तो होगा।

विज्ञापन

एक ने लिखा कि दिल्ली मेट्रो में ‘Live & Free’ रंगारंग कार्यक्रम, चित्रहार व ऑडिशन भी शुरू कर देना चाहिए। एक कोच सिर्फ कपल के लिए आरक्षित कर दिए जाएं और रील बनाने वालों को डिस्काउंट दिया जाए। एक ने लिखा कि सरकार से निवेदन है कि जल्द से जल्द मेट्रो ही बंद कर दें क्योंकि इस तरह की हरकतों पर तो रोक लग नहीं पाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ