Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ट्रेंडिंग

Mumbai Marathon में साड़ी पहनकर पहुंची 80 साल की महिला, हाथ में तिरंगा लेकर लगाई दौड़, देखें Viral Video

Mumbai Marathon: मुंबई मैराथन में पहुंची 80 साल की महिला सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई हैं। उन्होंने ये साबित कर दिया है कि उम्र महज एक नंबर है। दरअसल, 80 साल की बुजुर्ग महिला साड़ी पहनकर मुंबई मैराथन में पहुंची। महिला को देखकर लोगों ने सोचा कि वो किसी के साथ आई होंगी, लेकिन […]

Author
Edited By : Om Pratap Updated: Jan 19, 2023 12:18
Mumbai Marathon

Mumbai Marathon: मुंबई मैराथन में पहुंची 80 साल की महिला सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई हैं। उन्होंने ये साबित कर दिया है कि उम्र महज एक नंबर है। दरअसल, 80 साल की बुजुर्ग महिला साड़ी पहनकर मुंबई मैराथन में पहुंची।

महिला को देखकर लोगों ने सोचा कि वो किसी के साथ आई होंगी, लेकिन जब उन्होंने हाथ में तिरंगा थामकर दौड़ना शुरू किया तो मैराथन (Mumbai Marathon) में मौजूद लोग उनके हौसले को देखते ही रह गए। बता दें कि 15 जनवरी को टाटा मुंबई मैराथन का 18वां संस्करण आयोजित किया गया था। इस मैराथन में शामिल प्रतिभागियों में से एक 80 साल की ये महिला भी थीं।

---विज्ञापन---

बुजुर्ग महिला की पोती ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की वीडियो

साड़ी में मुंबई मैराथन दौड़ती महिला का वीडियो उनकी पोती ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। वीडियो पोस्ट किए जाने के बाद ये वायरल हो गया। वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स महिला को अपनी प्रेरणा बता रहे हैं जबकि कुछ उनके हौसले को देखकर आश्चर्य भी जता रहे हैं।

महिला की पोती डिंपल मेहता फर्नांडिस ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया था। उन्होंने बताया कि उनकी दादी ने 51 मिनट में 4.2 किमी की दूरी तय की थी। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा कि इस रविवार को टाटा मैराथन में भाग लेने वाली मेरी 80 वर्षीय नानी की दृढ़ इच्छाशक्ति और धैर्य से प्रेरित हूं।

First published on: Jan 19, 2023 12:18 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.