आंधी में टेंट के साथ ही उड़ गया शख्स, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पा रहे लोग

Storm Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें तेज आंधी के कारण लोगों के सामान को उड़ते देखा जा सकता है। एक शख्स ने जब अपने टेंट को बचाने की कोशिश की तो वह भी उड़ गया।

Strom Viral Video
विज्ञापन

Storm Viral Video : आंधी-तूफान से लोगों को खूब नुकसान झेलना पड़ता है। कभी खेती खराब होती है तो कभी पेड़ गिर जाते हैं। कभी सामान उड़ जाते हैं तो कभी सामान के साथ इंसान भी! एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि आंधी में एक शख्स टेंट के साथ ही उड़ गया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है।

हवा में उड़ गया टेंट के साथ आदमी

चीन के हेबेई प्रांत के लैंगफैंग में तेज हवाओं की वजह से एक शख्स टेंट के साथ ही उड़ गया। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक परिवार आंधी से अपने सामान को बचाने की कोशिश कर रहा है। आंधी का झोंका आया और टेंट उखड़ कर उड़ गया। हालांकि इसी दौरान कैमरे में एक और शख्स दिखा।

विज्ञापन

एक अन्य शख्स जो अपने टेंट को बचाने के लिए उसे पकड़कर खड़ा था, वह हवा के कारण टेंट के साथ ही उड़ गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। वीडियो को द वेदर चैनल के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था, जिसके बाद से ही यह वायरल हो गया।

देखिए वीडियो 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by The Weather Channel (@weatherchannel)


एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि वैसे तो हंसना नहीं चाहिए, लेकिन वीडियो को देखकर मुझे जोर से हंसी आई, जिससे आंखों में आंसू आ गए। एक ने लिखा कि ये फनी नहीं है लेकिन जिस तरह शख्स टेंट को पकड़कर उड़ रहा है, उसे देखकर खूब हंसी आ रही है। एक अन्य ने लिखा कि आंधी में सफर करने का इस शख्स ने सही तरीका खोज लिया है।

विज्ञापन

एक ने लिखा कि वो बेचारा टेंट बचाने के लिए उस पर खड़ा हो गया लेकिन बचा नहीं पाया और लोग इस पर हंस रहे हैं। एक अन्य ने लिखा कि कुदरत से लड़ने की कोशिश ही नहीं करनी चाहिए, क्योंकि उसके आगे कोई नहीं टिकता है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि टेंट को खोल लेता तो शायद वह ना उड़ता लेकिन उस पर खड़ा हो गया और उड़ गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ