Viral Video: चिड़िया का घोंसला- 51 दिनों को दो मिनट में समेटे इस वीडियो पर 22 मिलियन व्यू 

वायरल वीडियो चिड़िया का घोंसला

वायरल वीडियो चिड़िया का घोंसला

विज्ञापन

Viral Video: चिड़िया का घोंसला हर किसी ने देखा होगा। लेकिन कभी किसी ने सोचा है कि एक नन्हीं से चिड़िया को इसे बनाने में कितनी मशक्कत करनी पड़ती है। इस मशक्कत के बाद घोंसले में अंडे देने से लेकर उनमें से बच्चे निकलने तक का इंतजार और फिर किस तरह एक मादा चिड़िया बच्चों को खाना खिलाती है। सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही एक चिड़िया के घोंसले का वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

मात्र 2 मिनट की इस Viral Video में किसी ने घोंसले पर कैमरा लगाया। घोंसले में चल रही सभी गतविधियों को 51 दिनों रिकॉर्ड किया। इस बीच चिड़िया ने पहले अपना घोंसला वहां घास-पुस लगाकर पहले तैयार किया। फिर उसमें अंडे दिए। इसके बाद वीडियों में उन अंडाें में से बच्चे निकलते दिख रहें हैं। चिड़िया बच्चों को खाना खिलाते दिख रही है।

मात्र दो मिनट के इस Viral Video में अब तक कुल करीब 22.2 मिलियन व्यू हो चुके हैं। कुल 1330 लोगों ने इस पर कमेंट किए हैं। 30.7k लोगों ने इस रिट्वीट किया है। इसके अलावा 182.9k लोगाें ने इसे लाइक किया है। इस वीडियो का इमाेजी के साथ कैपशन दिया गया है Hard working mommy..। यह वीडियो बेहद भावुक कर देने वाला है। वीडियो इस बात का प्रतीत है कि एक मां किस तरह अपने बच्चों के इस दुनिया में आने से पहले उनके लिए तैयारी करती है और उनके आसमान में उड़ने तक किसी तरह उनकी निस्वार्थ उनकी देखरेख करती है। 

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ