Ojaswi Tripathi
Read More
---विज्ञापन---
Viral Video: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर तरीके की वीडियोज आपको देखने को मिलेंगे। यहां फनी वीडियोज से लेकर शादी और हैरान कर देने वाले वीडियोज शामिल हैं। जिसे देख लोगों का दिन बन जाता है। वहीं, कुछ वीडियो इतने इमोशनल होते हैं कि आपकी आंखों में भी आंसू आ जाते हैं। कुछ वीडियो में लोग अपने स्वैग से नेटिजन्स का दिल जीत लेते हैं। लेकिन आज जो वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं वो काफी हटकर है। ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रही है।
वायरल हो रहा ये वीडियो कॉलेज का मालूम हो रहा है। जिसमें कोई फंक्शन चल रहा है। सभी बच्चे और गेस्ट अपनी-अपनी जगह पर बैठे है और कुछ परफॉर्मेंस दे रहे हैं। तभी लड़कों के एक ग्रुप का डांस परफॉर्मेंस होने वाला होता है। जिसके लिए सारे लड़के स्टेज पर आते हैं। स्टेज पर आते ही बैंकग्राउंड में ‘टिप-टिप बरसा पानी’ बजना शुरू होता है और लड़के डांस करना शुरू जैसे ही करते हैं। हर कोई उनकों देख के हैरान रह जाते हैं।
https://www.instagram.com/reel/ChVxa5JI8Ss/?utm_source=ig_web_copy_link
लड़कों का डांस स्टेप इतना अलग होता है कि हर कोई उनको बस देखता ही रहता है। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर gurjar_ghard8786 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। महज 6 दिन पहले शेयर किए गए इस वीडियो को अभी तक कई मिलियन बार देखा जा चुका है। 3.91 लाख से ज्यादा यूजर्स ने वीडियो को लाइक किया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें ट्रेंडिंग, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।