दिल्ली की पॉश कॉलोनी का ये Room किरायेदारों के बीच में क्यों हो रहा है Viral !
Edited By Amit Kasana

viral news off beat news room of Delhi
Edited By Amit Kasana

viral news off beat news room of Delhi
Viral: सोशल मीडिया पर अकसर अजब-गजब फोटो वायरल होती हैं। इसी कड़ी में इन दिनों दिल्ली की एक पॉश कॉलोनी ग्रेटर कैलाश के घर का फोटो वायरल हो रहा है। साउथ दिल्ली में स्थित इस घर के एक कमरे का यह फोटो बड़ा अनोखा है।
दरअसल, इस एक कमरे में ही आपको शौचालय, नहाने के लिए अलग केबिन, एक बेड और एसी तक लगा हुआ है। फोटो डालने वाले ने सवाल किया है कि क्या आप बता सकते हैं GK2 में इस कमरे का किराया क्या होगा? कमरे में सभी व्यवस्था एक ही कमरे में की गई हैं।

viral news off beat news room of Delhi
लोग इस फोटो को जमकर शेयर कर रहे हैं। बड़ी संख्या पर लोग इस फोटो पर कमेंट कर रहे हैं। कमेंट में एक ने लिखा, ‘यह किसी घर का कमरा है या किसी जेल का फोटो है’। एक ने कहा- ‘मैं इस कमरे में रहने की बजाए किसी अनाधिकृत कॉलोनी में रहना पसंद करूंगा।
दिल्ली की पॉश कॉलोनी में यह कमरा इन दिनों किरायेदारों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। लोग सोशल मीडिया पर इसे शेयर कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक ग्रेटर कैलाश में एक कमरे का किराया 15 से 20 हजार के बीच है। ग्रेटर कैलाश दिल्ली के साउथ दिल्ली में पॉश कॉलोनी है। इसमें 1, 2 और 3 तीन पार्ट हैं।
ग्रेटर कैलाश 1 और 2 की मार्केट काफी फेमस है। यहां लेडीज के सलवार-सूट, पायजामा, घाघरा, फुटवियर और ज्वैलरी का सामान मिलता है। यहां बॉलीवुड की कई फिल्मों की शूटिंग भी हो चुकी है। यह एरिया साउथ दिल्ली नगर निगम के अंतर्गत आता है और जमीन के सर्किल रेट काफी हाई हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: