Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ट्रेंडिंग

Video: क्लास को पढ़ा रहे टीचर में आया ‘भूत’! अजीब हरकतों का वीडियो हो रहा वायरल

Teacher Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, इस वीडियो में एक शिक्षक क्लासरूम में अजीब हरकतें कर रहा है। वीडियो देखने के बाद यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

Author
Edited By : Avinash Tiwari Updated: Sep 29, 2024 11:35

Teacher Viral Video :  सोशल मीडिया पर तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो मजेदार होते हैं और हंसने पर मजबूर कर देते हैं तो कुछ दिमाग को चकरा देते हैं। क्लासरूम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक टीचर बच्चों को पढ़ाते-पढ़ाते स्कूल में अजीब हरकतें कर रहा है। वीडियो देखकर यूजर्स का कहना है कि लगता है टीचर पर भूत आ गया है।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक शिक्षक क्लासरूम में बच्चों को पढ़ा रहा है। बच्चों को पढ़ाते-पढ़ाते टीचर अजीब हरकतें करने लगा। कभी वह अजीब तरह से मुंह बना रहा है तो कभी शरीर को अजीब तरह से मोड़ रहा है। उसकी हरकत पर कभी बच्चे हंस रहे हैं तो कभी शांत हो रहे हैं।

---विज्ञापन---

किसी ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है। हालांकि अभी तक ये जानकारी नहीं मिल पाई है कि ये वीडियो कब और कहां का है। वीडियो शेयर कर एक सोशल मीडिया यूजर की तरफ से दावा किया गया है कि ये महाराष्ट्र की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी की घटना है। हालांकि ये स्पष्ट नहीं है कि टीचर ऐसा क्यों कर रहा है।

वीडियो पर आ रहे कमेंट्स

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि शायद किसी पार्टिसिपेशन या ड्रामा की प्रैक्टिस करवा रहा होगा। एक ने लिखा कि ऐसा लग रहा है, जैसे टीचर पर भूत सवार हो गया है। एक ने लिखा कि शायद इस तरह के उन्हें दौरे पड़ते होंगे। एक ने लिखा कि ये कुछ नहीं है, बस ट्रेनिंग चल रही है, शायद कोई प्रोग्राम होने वाला होगा। एक अन्य ने लिखा कि अगर टीचर कुछ गलत हरकत कर रहा होता तो बच्चे इस तरह शांत ना बैठते।

यह भी पढ़ें : 8 लाख करोड़ से अधिक दान कर चुकी ये हस्ती, आज भी इंडस्ट्री में इनके नाम की गूंज

बता दें कि इस वीडियो को तरह -तरह के दावे के साथ शेयर किया जा रहा है लेकिन अभी तक इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं हुई है। कुछ लोगों का दावा है कि ये किसी प्रोग्राम की तैयारी हो रही है तो कुछ इस पर मजे लेते हुए कह रहे हैं कि शायद टीचर ने कुछ ज्यादा ही पी ली है।

First published on: Sep 29, 2024 11:35 AM

संबंधित खबरें