---विज्ञापन---

‘बाहर नहीं जानी चाहिए ये ट्रिक’, बिना गैस के चाय बनाने के लिए लगाया गजब का दिमाग, वीडियो हो गया वायरल

Viral video : चाय बनाने के लिए लोग तरह -तरह की तरकीबें अपनाते हैं लेकिन एक शख्स ने ऐसा जुगाड़ लगाया कि लोग हैरान रह गए।

---खबर नीचे जारी है---

सोशल मीडिया पर चाय लवर्स का अलग ही भौकाल है। चाय पीने के लिए लोग तरह तरह के जुगाड़ करते दिखाई देते हैं लेकिन क्या आपने कभी पानी गर्म करने वाले रॉड से चाय बनाई है? शायद आपने ऐसा कहीं देखा ही नहीं होगा लेकिन एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक शख्स पानी गर्म करने वाले Immersion Rod से चाय बना रहा है।

भारत के लोग जुगाड़ के मामले में सबसे आगे हैं। यहां के लोगों का जुगाड़ देखकर अच्छे अच्छे हैरत में पड़ जाते हैं। सोशल मीडिया पर जुगाड़ के कई वीडियो वायरल हैं। अब Immersion Rod से चाय बनाने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बर्तन में Immersion Rod से चाय पकाई जा रही है।

वीडियो में चाय उबलती दिखाई दे रही हैं। वीडियो पर लिखा गया है कि यह ट्रिक मुल्क से बाहर नहीं जानी चाहिए। चाय बनाने का यह ट्रिक देखकर लोग हैरान रह गए। शायद ही इस ट्रिक का इस्तेमाल किसी ने किया हो। अब यह वीडियो वायरल है और इस पर लोग मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

देखिए वीडियो

---खबर नीचे जारी है---

एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा कि शायद ये इंजीनियरिंग का छात्र रहा होगा। एक ने लिखा कि मजे के लिए ऐसा करना ठीक है लेकिन ऐसे चाय बनाकर कभी नहीं पीना चाहिए, इससे कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। एक ने लिखा कि रोज पानी गर्म करने से रॉड पर कैल्सियम की एक लेयर जमा हो जाती है। चाय बनाने के बाद चेक करना किस चीज की लेयर जमा होती है।

Viral Video: लड़के का नागिन डांस देख नहीं रुकेगी हंसी; लोग बोले-श्रीदेवी को भी फेल कर दिया

---खबर नीचे जारी है---

बता दें कि इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @seasonal.बर्ड नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को लगभग चार लाख लोगों ने लाइक किया है और 12 मिलियन लोगों ने इस वीडियो को देखा है। एक कमेंट के जवाब में वीडियो शेयर करने वाले यूजर ने बताया कि वह पाकिस्तान से हैं।

First published on: Dec 16, 2023 08:45 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola